{"_id":"5e6c8a7b8ebc3ea4ca1ec6d5","slug":"shah-rukh-khan-royal-bungalow-mannat-inside-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किसी 'जन्नत' से कम नहीं शाहरुख खान का घर 'मन्नत', देखें बंगले की अंदर की तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
किसी 'जन्नत' से कम नहीं शाहरुख खान का घर 'मन्नत', देखें बंगले की अंदर की तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: shrilata biswas
Updated Sat, 14 Mar 2020 01:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
shah rukh khan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शाहरुख खान के फैंस उनकी आने वाली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच हाल ही में शाहरुख की नई सेल्फी सामने आई है। शाहरुख के साथ अभिनेता राजकुमार राव भी साथ में हैं। ये सेल्फी शाहरुख खान के घर मन्नत के अंदर ली गई है। पीछे की तरफ देंखें तो एक कैमरा नजर आ रहा है साथ ही किताबें भी रखी हुई हैं। तस्वीरों में साफ है कि शाहरुख का घर किसी जन्नत से कम नहीं है। चलिए हम आपको उनके आलीशान बंगले की तस्वीरें दिखाते हैं।
करीब 25 साल से ज्यादा समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे शाहरुख खान को अगर सुकून के पल बिताने होते हैं तो उन्हें घर से बेहतर कोई जगह नहीं लगती है। शाहरुख खान के घर की एक-एक चीज को गौरी खान ने सजाया है। ये तस्वीर उनके घर के बाहर की है।
3 of 6
shah rukh khan
- फोटो : social media
जन्मदिन हो या कोई त्योहार, शाहरुख अक्सर अपने घर की बालकनी में आकर फैंस का अभिवादन स्वीकार करते हैं। तस्वीर में वो अपने अंदाज में पोज भी दे रहे हैं। शाहरुख ने बालकनी का ये हिस्सा विशेष रूप से फैंस से मिलने के लिए ही बना रखा है। खास मौकों पर घर के बाहर उनके फैंस की भारी भीड़ इकट्ठी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
gauri khan
- फोटो : social media
शाहरुख के घर का एक गेट यहीं से होकर जाता है। शाहरुख और गौरी ने यहां कई फोटोशूट कराए हैं। मन्नत से पहले वो वहीं पास में ही रहा करते थे। यहां से गुजरते हुए शाहरुख अक्सर सोचते थे कि वो इस बंगले को एक दिन खरीदेंगे।
विज्ञापन
5 of 6
shah rukh khan
- फोटो : social media
शाहरुख के इस आलीशान बंगले में हर सुख सुविधा की चीजें मौजूद हैं। कई बेेडरूम के अलावा जिम, लाइब्रेरी और थियेटर जैसी सुविधाएं हैं। एक इंटरव्यू में गौरी ने बताया था कि वो कहीं भी विदेश यात्रा के लिए जाती थीं तो वहां से कुछ ना कुछ ऐसी चीजें खरीदकर लाती थीं जिससे घर को सजाया जा सके। घर के इंटीरियर पर छोटी सी छोटी चीज का ध्यान रखा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।