अभिनेत्री पायल घोष ने हाल ही में बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। उन्होंने पहले सोशल मीडिया पर और फिर मीडिया के सामने आकर अनुराग कश्यप पर आरोप लगाए। अब पायल घोष ने अपने दो साल पुराने ट्वीट्स को ट्विटर पर साझा करते हुए #metoo मूवमेंट को फर्जी बताया है।
पायल घोष ने साझा किया दो साल पुराना पोस्ट, अभिनेत्री ने मीटू मूवमेंट को बताया फर्जी
पायल घोष सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। उन्होंने दो साल पहले सोशल मीडिया पर #metoo मूवमेंट के लिए एक पोस्ट लिखा था। उस दौरान उन्होंने अनुराग कश्यप का नाम लिए बिना अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया था। अब पायल घोष ने उस पोस्ट के स्क्रीनशॉट्स को साझा किया है। साथ ही उन्होंने #metooindia मुहिम को फर्जी बताया और कहा कि यह सिर्फ प्रभावशाली लोगों के मतलब के लिए है।
पायल घोष ने अपने पुराने पोस्ट के जो स्क्रीनशॉट्स साझा किए हैं उसमें लिखा, '#metoo और #MeTooMovement खत्म होने तक ट्विटर को अलविदा कहने का समय आ गया है। यह मुझे गुस्सा दिला रहा है। मुझे बहुत कुछ कहने का मन कर रहा है, लेकिन मेरा परिवार मुझे ऐसा करने से रोक रहा है और सभी ट्वीट डिलीट करने के लिए कह रहा है। चलो, नफरत से उबरते हैं, प्यार फैलाने के लिए वापस आउंगी।'
Few more posts and conversations during #metoo movement..!!! With dates screen shots taken from whatsapp today so obviously the network will be of the present time and not of 2018 but I know some people are born brainless what to say to idiots..!! pic.twitter.com/tUTVjovE1i
पायल घोष ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, '#metoo मुहिम के समय के मेरे कुछ पोस्ट, जिसे मेरे मैनेजर और परिवार ने हटा दिए थे। मैं किसी और चीज को #metooindia का नाम देना चाहूंगी, क्योंकि #metooindia मुहिम फर्जी है। यह सिर्फ प्रभावशाली लोगों के मतलब के लिए है।' सोशल मीडिया पर पायल घोष के यह दोनों ट्वीट तेजी से वायरल हो रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूजर भी उनके ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Hello @Twitter @TwitterSupport @TwitterIndia I had a tweet from 12Oct 2018 as per below screenshot which was tweeted from my account, I wud like to knw if thr is an option whr i can retrive this my old tweet? which was deleted
Can u also tell why the year format is showing wrong pic.twitter.com/3k4RbIKeL1
आपको बता दें कि निर्देशक अनुराग कश्यप के ऊपर कुछ दिन पहले ही अभिनेत्री पायल घोष ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इस मामले में पायल चाहती थीं कि जल्द से जल्द अनुराग की गिरफ्तारी भी हो जाए। जिसके चलते उन्होंने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की थी। जिसके बाद अब अनुराग कश्यप की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। अब अनुराग कश्यप को इस मामले में मुंबई पुलिस ने तलब किया है।
पढ़ें: रवि किशन को मिली वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा, सीएम योगी आदित्यनाथ का इस तरह किया धन्यवाद