{"_id":"6287a12c01644801fa1a331a","slug":"payal-rohatgi-again-targeted-kangana-ranaut-said-her-behavior-was-rude-during-the-premiere-of-dhaakad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Payal Rohtagi: पायल रोहतगी ने फिर साधा कंगना रणौत पर निशाना, बोलीं- प्रीमियर के दौरान ठीक नहीं था उनका व्यवहार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Payal Rohtagi: पायल रोहतगी ने फिर साधा कंगना रणौत पर निशाना, बोलीं- प्रीमियर के दौरान ठीक नहीं था उनका व्यवहार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Fri, 20 May 2022 08:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
पायल रोहतगी-कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ओटीटी के फेमस रियलिटी शो लॉकअप में मुनव्वर फारूकी को विजेता घोषित करने के बाद इस शो की कंटेस्टेंट रहीं पायल रोहतगी ने कंगना रणौत पर जमकर निशाना साधा था। हालांकि इसके बाद उन्हें कंगना की फिल्म धाकड़ के प्रीमियर पर भी देखा गया। अब पायल ने एक बार फिर कंगना की आलोचना की है। पायल ने कहा कि कंगना ने फिल्म धाकड़ के प्रीमियर कार्यक्रम में उनके साथ असभ्य व्यवहार किया।
2 of 4
पायल रोहतगी-कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि एक इंस्टाग्राम पोस्ट में कंगना को कोसने और फिल्म के फ्लॉप होने की कामना करने के ठीक दो दिन बाद पायल गुरुवार को प्रीमियर में पहुंची थीं। उन्होंने बताया कि वह प्रीमियर में इसलिए गई थीं क्योंकि फिल्म का निर्माण सोहेल मक्लई ने किया है, जो उनके मंगेतर संग्राम सिंह के दोस्त हैं। पायल ने यह भी कहा कि उन्होंने इवेंट में कंगना रनौत से बात करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने ठीक से बात नहीं की।
3 of 4
पायल रोहतगी-कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
पायल ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, 'कंगना लॉकअप के अपने विजेता को सही ठहराने के लिए गलत इंटरव्यू दे रही थीं। मुझे अपने विवेक के प्रति ईमानदार होना होगा। कैमरे के पीछे ऐसे लोग हैं जो अपनी मेहनत की कमाई को एक फिल्म में लगाते हैं। मैं उनके लिए गई थी सोहेल मकलाई जी संग्राम के दोस्त हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
पायल रोहतगी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
यह पूछे जाने पर कि क्या वह प्रीमियर पर कंगना से मिलीं और उनसे बात की? इस पर पायल ने कहा, 'हां, मैंने प्रयास किया लेकिन वह मुझे देखकर खुश नहीं थीं।' इससे पहले पायल ने प्रीमियर इवेंट की तस्वीरें साझा की थीं, जिनमें से एक में वह कंगना की बहन और मैनेजर रंगोली चंदेल के साथ दिखी थीं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में रंगोली की तारीफ करते हुए लिखा था कि कंगना उन्हें देखकर बौखला रही हैं। उन्होंने लिखा था, 'रंगोली तुम कितनी अच्छी इंसान हो, लेकिन तुम्हारी बहन मुझे देखकर खुश नहीं थी।' गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में शो के फिनाले में पायल रोहतगी को लॉकअप की फर्स्ट रनर-अप घोषित किया गया था। इस शो के पहले विनर मुनव्वर फारूकी बने थे। शो को कंगना ने होस्ट किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।