{"_id":"62877f06b68cc15b0358d8e0","slug":"payal-rohatgi-and-sangram-singh-will-tie-the-knot-this-july-after-12-years-of-dating","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Payal Rohatgi Wedding Date: 12 साल की डेटिंग के बाद शादी रचाएंगे पायल रोहतगी और संग्राम सिंह, सामने आई वेडिंग डेट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Payal Rohatgi Wedding Date: 12 साल की डेटिंग के बाद शादी रचाएंगे पायल रोहतगी और संग्राम सिंह, सामने आई वेडिंग डेट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Fri, 20 May 2022 06:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
पायल रोहतगी, संग्राम सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पायल रोहतगी इन दिनों सुर्खियों में हैं। बीते दिनों, पायल रियलिटी शो 'लॉकअप' में नजर आई थीं और वह इस शो की पहली रनरअप रहीं। वहीं, शो से बाहर आने के बाद अब पायल ने अपने फैंस को एक गुड न्यूज दी है। पायल बीते 12 साल से संग्राम सिंह को डेट कर रही हैं और अब दोनों ने अपने रिश्ते को एक कदम आगे बढ़ाने का फैसला किया है। पायल रोहतगी और संग्राम सिंह शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर यह गुड न्यूज फैंस को दी है।
2 of 4
पायल रोहतगी, संग्राम सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
पायल रोहतगी और संग्राम सिंह ने अपने-अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसके जरिए उन्होंने अपनी शादी का एलान किया है। संग्राम सिंह रेसलर हैं और पायल भी अपने कड़क अंदाज के लिए जानी जाती हैं ऐसे में दोनों ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, वह काफी मजेदार हैं। पहली तस्वीर में पायल और संग्राम रेसलिंग रिंग में खड़े हुए नजर आ रहे हैं। दोनों ने एक-दूसरे की ओर पीठ कर रखी है और पायल ने अपने एक हाथ से दूसरे हाथ की कलाई पकड़ रखी है। तस्वीर में दोनों काफी जच रहे हैं।
3 of 4
पायल रोहतगी और राहुल महाजन
- फोटो : इंस्टाग्राम
पायल और संग्राम दूसरी तस्वीर में पंचिंग का पोज बनाते हुए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के ऊपर लिखा हुआ है, 'सेव द डेट।' वहीं, दोनों ने कैप्शन में बताया है कि वह इस जुलाई शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हालांकि, दोनों की तरफ से कोई तारीख नहीं बताई गई है। लेकिन पायल और संग्राम की शादी से जुड़ी कुछ रिपोर्ट्स सामने आई हैं, जिसमें दावा है कि दोनों 21 जुलाई को शादी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
पायल रोहतगी, संग्राम सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
पायल रोहतगी और संग्राम सिंह बीते 12 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन दोनों ने अब तक शादी करने का फैसला क्यों नहीं लिया। इस बारे में पायल ने 'लॉकअप' में बताया था। शो में पायल ने कहा था कि वह कभी मां नहीं बन सकती हैं। उन्होंने आईवीएफ जैसी कई तकनीक को अपनाया है लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।