{"_id":"5ca47f94bdec22144763345b","slug":"payal-rohatgi-commented-on-urmila-matondkar-joined-congress-party-lok-sabha-election-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पायल रोहतगी ने लगाए उर्मिला पर गंभीर आरोप, बोलीं- 'पहले लोगों को अपनी सच्चाई बताएं'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पायल रोहतगी ने लगाए उर्मिला पर गंभीर आरोप, बोलीं- 'पहले लोगों को अपनी सच्चाई बताएं'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 03 Apr 2019 03:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
पायल रोहतगी, उर्मिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस पायल रोहतगी का विवादों में रहना कोई नई बात नहीं है। वह अक्सर अपने ट्वीट्स को लेकर खबरों में रहती हैं। पहले गौहर खान से कहासुनी और अब उर्मिला मातोंडकर के कांग्रेस की टिकट पर पॉलिटिक्स जॉइन करने पर पायल ने अपनी बात रखी है।
2 of 6
पायल रोहतगी
पायल ने वीडियो जारी कर उर्मिला को कहा है कि अगर वह सच्चाई के रास्ते में चलकर चुनाव लड़ेंगी तो वह उन्हें बहादुर महिला मानेंगी। पायल ने उर्मिला पर धर्म परिवर्तन कर नाम बदलने का भी आरोप लगाया है। जारी किए गए वीडियो में पायल कह रही हैं उर्मिला ने हाल ही में कश्मीरी मुसलमान से मुस्लिम धर्म अपनाते हुए और अपना नाम बदलकर निकाह किया है। उर्मिला न तो नाबालिक बच्ची है और न ही ब्रेन वाश की हुई लड़की हैं, वह अपने फैसले खुद लेती हैं, यह बहुत अच्छी बात है।
3 of 6
पायल रोहतगी
- फोटो : self
पायल आगे कहती हैं- 'मुझे आज उनसे इस बात को लेकर ऐतराज है कि वह एक गलत चीज को प्रमोट कर रही हैं क्योंकि उनके पॉलिटिक्स करियर को आगे बढ़ाते हुई कांग्रेस पार्टी के उन्हें टिकट दिया है, जाहिर है वह अपनी पार्टी के साथ बेईमानी नहीं कर सकती हैं, वरना उनका करियर आगे नहीं बढ़ेगा। शायद आप स्कूल नहीं गई हैं, मैं स्कूल गई थी, मैं एक पढ़ी-लिखी कंप्यूटर इंजीनियर हूं। आप कहती हैं कि राजनीति की शुरुआत झूठ से नहीं करेंगी तो लोगों को अपना असली नाम बताइए। आप हिंदू नाम से प्लीज चुनाव मत लड़िए।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Payal Rohatgi
पायल आगे बताती हैं, 'अब इस चुनाव में भी उन्हें मरियम अख्तर मीर के नाम से ही हिस्सा लेना चाहिए, ऐसा करने पर ही मैं उर्मिला को एक मजबूत महिला कहूंगी। क्योंकि वह हिंदू नाम का इस्तेमाल कर ब्रेन वाश कर रही हैं। अपनी बॉलीवुड प्रोफाइल का इस्तेमाल वोट के लिए करके वह गलत कर रही हैं, उर्मिला यह जानकारी लोगों से छुपाना चाहती हैं, इसलिए यह भी कहा है कि वह न हिंदू हैं न मुसलमान वह भारतीय सिटीजन हैं।'
विज्ञापन
5 of 6
urmila mantodkar
- फोटो : पीटीआई
बता दें सोशल मीडिया पर इस अफवाह को तेजी से फैलाया जा रहा है कि बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर के पति पाकिस्तानी मूल के बिजनेसमैन हैं। कांग्रेस पार्टी से लोकसभा का टिकट फाइनल होने के बाद उर्मिला के खिलाफ इस अफवाह को दक्षिणपंथी रुझान वाले फेसबुक और वॉट्सऐप ग्रुप्स में बहुत तेजी से फैलाया गया है। ये जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध है कि एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर के पति मोहसिन अख्तर मीर भारत प्रशासित कश्मीर से वास्ता रखते हैं, पाकिस्तान से नहीं। उर्मिला मातोंडकर से 9 साल छोटे मोहसिन एक बिजनेस करने वाले कश्मीरी परिवार से आते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।