सब्सक्राइब करें

तीसरे रविवार को फिर बढ़ी ‘पेद्दी’ की कमाई, छुट्टी का भी फायदा नहीं उठा सकी ‘है जवानी तो इश्क होना है’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Sun, 21 Jun 2026 09:59 PM IST
सार

Box Office Collection: ‘पेद्दी’ और ‘है जवानी तो इश्क होना है’ बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई हैं। जानते हैं रविवार के दिन कौन सी फिल्म पड़ी किस पर भारी…

विज्ञापन
Peddi Vs Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office Collection Day 17 And 18 On 3rd Sunday
है जवानी तो इश्क होना है वर्सेस पेद्दी कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

राम चरण की ‘पेद्दी’ और वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ अपने तीसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई हैं। हालांकि, नई रिलीज फिल्मों के बाद दोनों फिल्मों की कमाई पर असर पड़ा है। अब जानते हैं कि रविवार के दिन इन दोनों फिल्मों का कैसा रहा प्रदर्शन और किसने की कितनी कमाई?

Peddi Vs Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office Collection Day 17 And 18 On 3rd Sunday
पेद्दी - फोटो : एक्स

पेद्दी
राम चरण की ‘पेद्दी’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। अब अपने तीसरे रविवार को भी फिल्म का कलेक्शन करोड़ों में रहा है। अपने 18वें दिन तीसरे रविवार को ‘पेद्दी’ ने 2.42 करोड़ रुपए की कमाई की है। इसके साथ ही 18 दिनों में ‘पेद्दी’ की कुल कमाई 233.87 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है।

Peddi Vs Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office Collection Day 17 And 18 On 3rd Sunday
फिल्म 'पेद्दी' - फोटो : X

'पेद्दी' की अब तक की कमाई

  • राम चरण और जान्हवी कपूर की फिल्म 'पेद्दी' 4 जून 2026 को रिलीज हुई थी।  
  • सैकनिल्क के मुताबिक, पहले दिन फिल्म ने 51 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • पहले हफ्ते फिल्म ने 193.55 करोड़ की कमाई की। 
  • दूसरे हफ्ते फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली। दूसरे हफ्ते की कमाई सिर्फ 34.45 करोड़ रुपए रही। 
  • जबकि तीसरे हफ्ते में फिल्म ने शुक्रवार को 1.50 करोड़ रुपए और शनिवार 17वें दिन 1.95 करोड़ रुपए की कमाई की।
  • अब 18वें दिन रविवार को फिल्म ने तीसरे हफ्ते में सबसे अधिक 2.42 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Peddi Vs Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office Collection Day 17 And 18 On 3rd Sunday
फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' - फोटो : X

है जवानी तो इश्क होना है
दूसरी ओर वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ तीसरे हफ्ते में लाखों में सिमट गई है। फिल्म ने 17वें दिन तीसरे रविवार को सिर्फ 36 लाख रुपए ही जुटा पाए हैं। यानी फिल्म को संडे की छुट्टी का भी फायदा नहीं मिला। इस तरह से फिल्म का कुल कलेक्शन 17 दिनों में 50.51 करोड़ रुपए तक ही पहुंच पाया है।

विज्ञापन
Peddi Vs Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office Collection Day 17 And 18 On 3rd Sunday
है जवानी तो इश्क होना है - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

‘है जवानी तो इश्क होना है’ का अब तक का कलेक्शन

  • वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत सिर्फ 7.75 करोड़ रुपये के साथ की थी।
  • अपने पहले हफ्ते में फिल्म सिर्फ 37.70 करोड़ की कमाई ही कर सकी। 
  • जबकि दूसरे हफ्ते फिल्म के कलेक्शन में और भी गिरावट आई और कलेक्शन मात्र 11.70 करोड़ रुपये तक ही सिमट कर रह गया।
  • इसके बाद तीसरे हफ्ते में शुक्रवार को जहां फिल्म ने सिर्फ 40 लाख रुपए की कमाई की। वहीं शनिवार को फिल्म का कलेक्शन 35 लाख रुपए रहा।
  • अब आज रविवार को भी फिल्म सिर्फ 36 लाख रुपए ही हासिल कर पाई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed