फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीपली लाइव के इस अभिनेता की शादी खतरे में, पत्नी ने दायर की तलाक याचिका

Fri, 21 Feb 2020 01:54 PM IST
anand anand अमर उजाला, मुंबई ब्यूरो
अमर उजाला, मुंबई ब्यूरो Published by: anand anand Updated Fri, 21 Feb 2020 01:54 PM IST
विज्ञापन
Peepli Live actor Raghubir Yadav wife Purnima Kharga file divorce in Bandra Court
Raghubir Yadav, Purnima Kharga - फोटो : amar ujala mumbai

हिंदी सिनेमा के बेहतरीन अभिनेता रघुवीर यादव की 32 साल पुरानी शादी अब टूटने के कगार पर है। रघुवीर की पत्नी पूर्णिमा खरगा ने अपने पति पर व्यभिचार और अपने कर्त्तव्य का पालन न करने के आरोप लगाए हैं, और बांद्रा कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए तलाक की मांग की है। पूर्णिमा ने रघुवीर से केस की सुनवाइयों के लिए एक लाख रूपये और ठीक तरह से अपने जीवन यापन के लिए 10 करोड़ रूपये की मांग की है। रघुवीर और पूर्णिमा की शादी को 32 साल बीत चुके हैं, जिसमें इन दोनों का एक 30 साल का बेटा है, जोकि अपनी मां के साथ ही रहता है।

Peepli Live actor Raghubir Yadav wife Purnima Kharga file divorce in Bandra Court
raghubir yadav - फोटो : Social Media

वर्ष 1988 में जब इन दोनों की शादी हुई, तब पूर्णिमा पेशे से एक अंतर्राष्ट्रीय कथक नर्तकी थीं, और रघुवीर एक संघर्षरत अभिनेता थे। पूर्णिमा के अनुसार उन्होंने रघुवीर के लिए अपना करियर छोड़ दिया, और रघुवीर के करियर पर ध्यान दिया। धीरे-धीरे रघुवीर कामयाबी की सीढ़िया चढ़ते गए, और दूसरी  अपनी पत्नी और बच्चे को भूल गए। साल 1995 में पत्नी पूर्णिमा और अपने पांच साल के बच्चे को छोड़कर रघुवीर चले गए, जिसके बाद उन्होंने फिर कभी मुड़कर नहीं देखा।

Peepli Live actor Raghubir Yadav wife Purnima Kharga file divorce in Bandra Court
Raghubir Yadav - फोटो : Social Media

पूर्णिमा ने अपनी याचिका में कहा है कि 80 के दशक की शुरुआत में वह प्रसिद्ध पंडित बिरजू महाराज के सानिध्य में कथक की शिक्षा ले रही थीं। साथ ही दुनिया भर में वह कथक के शो भी कर रही थीं। रघुवीर से उनकी मुलाकात नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) में हुई। छह महीने के मेल-मिलाप के बाद 1988 में जबलपुर के उनके एक गांव में दोनों से शादी कर ली। चूंकि शादी अचानक हुई, इसलिए कोई निमंत्रण कार्ड सबूत के तौर पर नहीं है, लेकिन उनके पास शादी के कुछ फोटो सबूत हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Peepli Live actor Raghubir Yadav wife Purnima Kharga file divorce in Bandra Court
Raghubir Yadav - फोटो : Social Media

याचिका में कहा गया है कि पूर्णिमा इस भरोसे में थीं कि रघुवीर हमेशा उनके प्रति वफादार रहेंगे और वैवाहिक कर्तव्यों को निभाएंगे। उनसे विवाह बंधन की पवित्रता का सम्मान करने की आशा थी, जोकि मुमकिन न हो सका। पूर्णिमा को रघुवीर पर 1995 में उनकी एक सह-कलाकार के साथ संबंध होने का संदेह हो गया था, लेकिन उन्होंने शादी को टूटने से बचाने की कोशिश की। लेकिन अगले ही वर्ष रघुवीर ने खुद तलाक के लिए यचिका दायर की, जिसे बाद में वापस ले लिया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed