हाल में रिलीज हुई फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को लोग बहुत प्यार दे रहे हैं। जहां एक तरफ लोग इस फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री को सलाम कर रहे हैं वहीं एक तरफ बॉलीवुड में अपने 'परफेक्शन' के लिए चर्चाओं में रहने वाले आमिर खान और उनकी आने वाली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का विरोध कर रहे हैं। आमिर खान और उनके साथ ही फिल्म में अहम किरदार निभा रही अभिनेत्री करीना कपूर को भी लगातार इस फिल्म के लिए ट्रोल किया जा रहा है। लोग सोशल मीडिया पर इस फिल्म को बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं।
Laal Singh Chaddha: सोशल मीडिया पर उठी 'लाल सिंह चड्ढा' को बायकॉट करने की मांग, जानिए क्या है वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर फाइल्स को मिला आमिर का सपोर्ट
पिछले दिनों आमिर खान ने कहा था कि हर हिंदुस्तानी को कश्मीर फाइल्स फिल्म देखनी चाहिए। उनका ये बयान उन्हें एक बार फिर सुर्खियों में ले आया और लोगों ने आमिर को उनकी पुरानी बातें याद दिलाते हुए उनपर अपना गुस्सा निकालना शुरू कर दिया। लोगों ने उन्हें 'पीके' फिल्म में 'हिंदू धर्म' को गलत तरीके से पेश करने से लेकर 'शिवजी पर दूध' चढ़ाने को बेकार बताने वाले बयान तक के लिए लताड़ लगानी शुरू कर दी।
इसके अलावा लोगों ने करीना को भी लपेटे में लिया और एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह नेपोटिज्म' पर बात कर रही थीं और कह रही थीं कि 'लोग ही स्टार किड्स के पीछे भागते हैं, मत जाओ मूवी देखने।'' करीना के इस बयान की भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। हालांकि करीना ने यह बात सालों पहले कही थी लेकिन इसका इस्तेमाल फिल्म का विरोध करने के लिए किया जा रहा है।
Boycott #LalSinghChaddha#BoycottLalSinghChadda
We will show Kareena and Aamir Khan the power of audience. This movie is already flop. pic.twitter.com/Ii08nSQ5gI
असहिष्णुता पर आमिर खान का विवादास्पद बयान
कुछ सालों पहले आमिर के असहिष्णुता पर दिए बयान को याद दिलाते हुए लोग उन्हें देश में डर लगने की बात याद दिला रहे हैं। आमिर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि "मेरी पत्नी किरण को भारत में रहने से डर लगता है।" उनके दिए इस बयान के बाद खूब बवाल मचा था।
#KareenaKapoorKhan
— Dipti Dange (@diptidange) March 23, 2022
कहती है कि मत देखने जायो मूवी। #AamirKhan की पत्नी को तो देश मे रहने से डर लगता था। तो महाशय तुर्की (जो भारत के विरुद्ध था) के राष्ट्रपति की पत्नी से मिल रहे थे। जो देश के साथ नही देश के लोग उनके साथ कैसे हो सकते है। #LalSinghChaddha #BoycottLalSinghChadda
पीके की दिलाई याद
लोगों का आमिर की 2014 में आई फिल्म 'पीके' पर भी गुस्सा फूटा। इस फिल्म की रिलीज के इतने सालों बाद भी लोगों के मन में एक सीन को लेकर गुस्सा भरा हुआ है। इसे लेकर ट्वीट भी वायरल हो रहे हैं, जिनमें आमिर खान पर भगवान का मजाक उड़ाने का आरोप लग रहा है।
How can Hindus forgot how #AmirKhan insulted Hindus and hurted Hindu sentiments in the film PK!!
— Raghu - ರಾಘವೇಂದ್ರ 🇮🇳 (@IamRaghavendraB) March 23, 2022
He is Anti-national Bollywood star who feels intolerance in India.!#BoycottLalSinghChadda #Boycott#LalSinghChaddha#BoycottBollywood