{"_id":"5a69bb234f1c1b76268b62ca","slug":"people-come-to-delhi-from-rajasthan-just-for-watch-sanjay-leela-bhansali-film-padmaavat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"500 किलोमीटर दूर खींच लाया 'पद्मावत' का प्यार, करणी सेना का विरोध बेअसर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
500 किलोमीटर दूर खींच लाया 'पद्मावत' का प्यार, करणी सेना का विरोध बेअसर
Fri, 26 Jan 2018 08:02 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 26 Jan 2018 08:02 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
padmaavat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत का करणी सेना बेशक विरोध कर रही हो लेकिन फिल्म देखने की चाहत रखने वालों की कमी नहीं है। हिंसक विरोध के बीच भी पद्मावत की स्क्रीनिंग जारी है। लोग धड़ाधड़ट टिकट खरीद कर फिल्म भी देख रहे हैं।
2 of 4
padmaavat
भंसाली की फिल्म की चाहत लोगों में इस कदर है कि राजस्थान के कुछ लोग सिर्फ फिल्म देखने के लिए नई दिल्ली आए हैं। फिल्म देखने आए दर्शकों ने बताया कि करणी सेना ने देश को हाईजैक कर लिया है। ऐसा करने से ये लोग हमारे फिल्म देखने के अधिकार को छीन रहे हैं। हम फिल्म जरूर देखेंगे चाहे कोई भी रोक ले। राजस्थान नहीं तो दिल्ली सही।
3 of 4
padmaavat protest
- फोटो : पीटीआई
गौरतलब है कि हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा के साथ ये फिल्म 6 से 7 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। फिल्म का विरोध कर रही करणी सेना ने आज देशव्यापी बंद का ऐलान किया है। विरोध के चलते गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश और गोवा में सिनेमाघर मालिकों ने फिल्म नहीं दिखाने का फैसला किया है। अब ऐसे में फिल्म देखने की चाहत रखने वालों ने दिल्ली का रुख किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
पद्मावत
- फोटो : अमर उजाला
गुजरात, बिहार, राजस्थान के जयपुर में फिल्म न दिखाए जाने के बावजूद करणी सेना जमकर उत्पात कर रही है। फिल्म सिनेमाघरों तक न पहुंच सके इसके लिए फिल्म पर बैन लगवाने की बहुत कोशिशें की गई थीं। लेकिन करणी सेना की ये सारी कोशिशें नाकामयाब साबित हुई। इस फिल्म में रानी पद्मावती के किरदार में दीपिका पादुकोण, राजा रावल रतन सिंह के किरदार में शाहिद कपूर और अलाउद्दीन खिलजी के रोल में रणवीर सिंह नजर आ रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।