{"_id":"5c6fb425bdec2208b001074e","slug":"people-of-chambal-protest-against-film-sonchiriya-released-sushant-singh-rajput","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिलीज से पहले ही मुश्किल में 'सोनचिड़िया', चंबलवासी बोले-ये डाकुओं और बंदूकों का शहर नहीं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रिलीज से पहले ही मुश्किल में 'सोनचिड़िया', चंबलवासी बोले-ये डाकुओं और बंदूकों का शहर नहीं
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: विजय जैन
Updated Fri, 22 Feb 2019 02:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Sonchiraiya
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुशांत सिंह राजपूत और भूमि पेडणेकर की फिल्म 'सोनचिड़िया' जल्द रिलीज होने वाली है। लेकिन रिलीज से पहले इस फिल्म को लेकर बवाल हो गया है। चंबल के डकैतों के शासन और प्रभुत्व पर बनी इस फिल्म को लेकर अब वहां के स्थानीय निवासी नाराज हो गए हैं। लोगों का आरोप है कि फिल्म के जरिए चंबल की गलत छवि पेश की जा रही है।
2 of 5
सोनचिड़िया
वकील राजेंद्र सिंह ने एक नोटिस जारी किया है। यह नोटिस फिल्म निर्देशक अभिषेक चौबे, आशुतोष राणा, रणवीर शौरी, मनोज बाजपेई, सुशांत सिंह राजपूत सहित फिल्म से जुड़े अन्य लोगों को भेजा गया है।
3 of 5
Sonchiraiya
- फोटो : twitter
इस नोटिस में लिखा है कि फिल्म के जरिए चंबल की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। छवि खराब करने वाले दृश्यों को तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग की गई और ऐसा न करने पर फिल्म से जुड़े लोगों के खिलाफ कड़े कदम उठाने की बात भी कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सोनचिड़िया
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'सोनचिड़िया' में 1970 के दशक में स्थापित कहानी देखने मिलेगी, जिसमें एक छोटे शहर पर डकैतों का शासन और प्रभुत्व नजर आएगा। बीते दिनों इस फिल्म के प्रचार के लिए फिल्म के निर्माताओं ने कुछ वीडियो रिलीज किये थे। इसमें चंबल शहर को डाकुओं और बंदूकों का शहर बताया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
सोनचिड़िया
- फोटो : सोशल मीडिया
चंबल के निवासी इस बात से खासे नाराज हैं। फिल्म के प्रचार प्रसार में चम्बल टूरिज्म शब्द का इस्तेमाल डकैती, चोरी, अपहरण, बंदूक, हत्या आदि चीजों के तहत प्रदर्शित किया गया है। इस तरह के प्रचार से नाराज, चंबल के स्थानीय लोगों ने फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की बात कही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।