{"_id":"5a12d95b4f1c1b6d548be34e","slug":"people-say-that-i-have-lost-my-mental-balance-and-it-is-true-says-ram-gopal-varma","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"28 साल बाद साथ आ रहे रामगोपाल वर्मा और नागार्जुन, लेकिन दे डाला ये अजीबोगरीब बयान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
28 साल बाद साथ आ रहे रामगोपाल वर्मा और नागार्जुन, लेकिन दे डाला ये अजीबोगरीब बयान
टीम डिजिटल/ नोएडा
Updated Mon, 20 Nov 2017 07:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामगोपाल वर्मा की गिनती इंडस्ट्री के उन डायरेक्टर्स में की जाती है जो अपने बेबाक बयानों से अक्सर फैंस के गुस्से का शिकार होते हैं। सोमवार को अपनी नई फिल्म की लॉन्चिंग सेरेमनी के मौके पर भी रामगोपाल वर्मा ने एक अजीबोगरीब बयान दे डाला।
अपने विरोधियों पर तंज कसते हुए रामू ने कहा कि लोग मुझे कहते हैं मैं अपना मानसिक संतुलन खो चुका हूं । हां ये सच है, मैं पागल हूं। वो ये भी कहते हैं कि अब मुझमें फिल्मों को लेकर वो बात नहीं रही, मैं खत्म हो चुका हूं। मुझे लगता है कि ये सच नहीं और नागार्जुन के साथ ये मेरी फिल्म साबित करेगी कि मैं क्या कह रहा हूं।'
दरअसल, रामगोपाल वर्मा और साउथ सुपरस्टार अक्केनी नागार्जुन दोबारा साथ में धूम मचाने को तैयार है। नागार्जुन के साथ अभी बन रही फिल्म का नाम तय नहीं हुआ है। मगर फिल्म का प्रोडक्शन उसी अन्नपूर्णा स्टूडियो से शुरू हो रहा है, जहां से दोनों ने 'शिवा' का किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
याद हो कि 1989 में अक्केनी नागार्जुन को लीड हीरो लेकर रामगोपाल वर्मा ने एक फिल्म बनाई थी 'शिवा'। इस फिल्म से नागार्जुन न सिर्फ दक्षिण में बल्कि उत्तर भारत में भी जाना पहचाना चेहरा बन गए थे। अब रामगोपाल बॉक्स ऑफिस पर बूमरैंग की तरह जोरदार वापसी चाहते हैं।
विज्ञापन
यह खबर तब चर्चा में आई जब नागार्जुन ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर इसकी घोषणा की। साथ में उन्होंने नागार्जुन ने लिखा 28 साल पहले एक फिल्म ने मेरी जिंदगी बदल दी थी और अब फिर वही होने जा रहा है। फिल्म से जुड़े दो भी फोटो भी अपलोड किए गए, जिसे देख कर लग रहा है कि यह फिल्म पुलिस पर होगी।
28 years ago a film called shiva changed my life and now again another film/what I’m feeling now is something I cannot describe! I only wish that life was so exciting every day👍 #NagRGV4 pic.twitter.com/LxRnQuO0Hv
— Nagarjuna Akkineni (@iamnagarjuna) November 20, 2017