{"_id":"5a3642004f1c1bc5758b9894","slug":"peta-honored-shilpa-shetty-kundra-with-a-hero-to-animals-award","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पेटा ने किया शिल्पा शेट्टी को 'हीरो टू एनिमल्स' अवॉर्ड से सम्मानित","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पेटा ने किया शिल्पा शेट्टी को 'हीरो टू एनिमल्स' अवॉर्ड से सम्मानित
Sun, 17 Dec 2017 04:11 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
Updated Sun, 17 Dec 2017 04:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 3
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शिल्पा शेट्टी को हाल ही में पशु-अधिकार संगठन 'पेटा' ने एक अवॉर्ड से सम्मानित किया है। दरअसल शिल्पा शेट्टी को ये अवॉर्ड जलीकट्टू पर प्रतिबंध लगाने के लिए दायर की गई याचिका पर हस्ताक्षर करने और एक आवारा बिल्ली को अपनाने के लिए दिया गया है।
'पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स' ने शिल्पा शेट्टी कुंद्रा को पशु क्रूरता के खिलाफ अवाज उठाने के लिए 'हीरो टू एनिमल्स' अवॉर्ड से सम्मानित किया है। पेटा के सचिन बांगेरा (सिलेब्रिटी, पब्लिक रिलेशन एसोसिएट डायरेक्टर) ने अपने बयान में कहा, 'शिल्पा अंदर और बाहर दोनों तरफ से खूबसूरत हैं और उनका दिल भी बेहद अच्छा है, जो पशुओं के लिए धड़कता है। अपने काम और अन्य गतिविधियों के जरिए पशुओं के लिए खड़ा होने पर हम उनका आभार व्यक्त करते हैं।'
3 of 3
shilpa shetty
बता दें कि इससे पहले भी पेटा ने 'हीरो टू एनिमल्स' अवॉर्ड शिल्पा शेट्टी के अलावा अभिनेत्री जरीन खान को एक आवारा बिल्ली को बचाने के लिए, साइरस ब्रोचा को सांड़ की दौड़ वाला स्टंट करने से मना करने के लिए, रानी मुखर्जी को एक कुत्ते की मदद करने के लिए असिन को चोटिल कुत्ते की मदद के लिए, इमरान खान को फिल्म सेट पर प्रशिक्षक द्वारा कुत्ते को मारने से रोकने के लिए, सधा सैयद को एक पिल्ले की मदद करने के लिए और दिया मिर्जा के प्रोडक्शन हाउस बॉर्न फ्री एंटरटेनमेंट को भी आवारा पशुओं की दास्तां दिखाने के लिए पहले भी दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।