{"_id":"5a19a7864f1c1b8e698bdd7e","slug":"petition-filed-against-singer-sonu-nigam-in-aligarh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गायक सोनू निगम के खिलाफ याचिका दायर, फतवा देने वाले को बोले थे ये शब्द","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गायक सोनू निगम के खिलाफ याचिका दायर, फतवा देने वाले को बोले थे ये शब्द
Sat, 25 Nov 2017 11:06 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
Updated Sat, 25 Nov 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
सोनू निगम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मशहूर पार्श्व गायक सोनू निगम के खिलाफ स्थानीय न्यायालय में याचिका दायर कर मुकदमा चलाने का अनुरोध किया गया है। योग शिक्षिका राफिया नाज के खिलाफ फतवा देने वाले को सुपारी किलर जैसी सजा देने के उनके बयान पर याचिका में एतराज जताया गया है।
समाज सुधार संगठन के अध्यक्ष चौधरी इफराहीम हुसैन की ओर से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) की कोर्ट में याचिका दायर की गई है, जिसे स्वीकार करते हुए अदालत ने पांच दिसंबर को सुनवाई की तारीख तय की है।
3 of 4
Sonu Nigam
सीजेएम की कोर्ट ने अधिवक्ता अशोक कुमार यादव के पक्ष को सुनने के बाद सोनू निगम के खिलाफ परिवाद दर्ज करने और वादी चौधरी इफराहीम हुसैन के बयान दर्ज करने के आदेश दिए हैं। इफराहीम हुसैन ने बताया कि झारखंड की योग शिक्षिका राफिया नाज को लेकर धर्मगुरु ने फतवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सोनू निगम
- फोटो : SELF
फतवे में राफिया का लड़कों के साथ योग करने को नाजायज बताया गया था। इसके विरोध में गायक सोनू निगम ने फतवे देने वाले को सुपारी किलर जैसी सजा मिलनी चाहिए। इफराहीम ने कहा कि अगर सोनू के बयान से प्रेरित होकर कोई व्यक्ति मौलाना की हत्या कर देता है तो उसके लिए कौन जिम्मेदार होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।