मनोरंजन जगत से जुड़ी हर खबर जानने के लिए फैंस काफी बेताब रहते हैं। सितारे भी सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी लेटेस्ट अपडेट फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। आज भी सितारों ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा की हैं। फोटोज ऑफ द डे के जरिए हम आपको सभी सितारों के बारे में अपडेट देते हैं। तो चलिए बताते हैं आपको आज का सेलिब्रिटी अपडेट...
Photo of the Day: शाहिद-मीरा पर ‘DDLJ’ का खुमार और मौनी रॉय का हॉट अवतार, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाहन्वी कपूर
जाहन्वी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'गुड लक जैरी' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में जाहन्वी ने सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। ब्लू कलर के इस कॉर्सेट जंपसूट में जाहन्वी का अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
मीरा राजपूत
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। मीरा अक्सर ही शाहिद के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। आज मीरा ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें वह शाहिद के साथ 'DDLJ' का ट्रेन वाला पोज करती हुई नजर आ रही हैं।
मौनी रॉय
मौनी रॉय अपने लुक्स के चलते सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। मौनी ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं, जिसमें वह ब्रालेट टॉप में गजब के पोज देती नजर आ रही हैं। फैंस को भी मौनी की तस्वीरें काफी पसंद आ रही हैं।
उर्वशी रौतेला
बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर अपने लुक्स के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। अभिनेत्री ने अपनी कई सारी बोल्ड तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह एक प्राइवेट प्लेन में बैठी नजर आ रही हैं। पिंक बॉडी हगिंग टॉप और रिप्ड जींस में उर्वशी का हॉट अंदाज देखने को मिल रहा है।