{"_id":"5c46dc31bdec22738442a2bf","slug":"photographers-called-jhanvi-sara-ali-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जाह्नवी को जब फोटोग्राफर्स ने सारा कहकर पुकारा तो जानिए क्या बोलीं श्रीदेवी की बेटी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जाह्नवी को जब फोटोग्राफर्स ने सारा कहकर पुकारा तो जानिए क्या बोलीं श्रीदेवी की बेटी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
Published by: प्रियंका भल्ला
Updated Tue, 22 Jan 2019 03:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
jahvi sara
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जाह्नवी और सारा अली खान बॉलीवुड की पॉपुलर स्टार किड्स हैं। जहां जाह्नवी ने फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में एंट्री की थी तो वहीं सारा ने फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में दस्तक दी थी। दोनों एक्ट्रेसेस को अक्सक एक दूसरे से कंपेयर किया जाता है। लेकिन इन दिनों जाह्नवी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें फोटोग्राफर्स जाह्नव को सारा कहते हुए नजर आ रहे हैं।
2 of 5
Janhvi Kapoor
- फोटो : twitter
बता दें कि जाह्नवी कपूर नेहा धूपिया के टॉक शो 'Vogue BFF'की शूटिंग के लिए अपनी वैनिटी वैन से बाहर निकलती हैं तो फोटोग्राफर्स उन्हें 'सारा मैम-सारा मैम' कहने लगते हैं। वहीं इसपर जाह्नवी कहती हैं 'जान बूझ के बोला आपने'।
भले ही जाह्नवी को फोटोग्राफर्स ने 'सारा' कह दिया हो, लेकिन जाह्नवी ने इस बात का बुरा न मानते हो कह दिया - 'जान बूझ के बोला आपने'। वहीं इस गलती के बाद जाह्नवी ने अपना मूड खराब नहीं किया। वहीं जाह्नवी के फिल्मी प्रोजेक्ट्स की बात की जाए तो वह जल्द ही करण जौहर की फिल्म 'तख्त' में नजर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
janhvi kapoor
- फोटो : instagram
इस फिल्म जाह्नवी के अलावा अनिल कपूर, रणवीर सिंह, करीना कपूर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर जैसे सितारें भी नजर आएंगे। इसके अलावा धड़क गर्ल जाह्नवी 'गुंजन' नाम की बायोपिक में भी नजर आने वाली हैं। इस बायोपिक में वो एक पायलट की भूमिका निभाती नजर आएंगी।
विज्ञापन
5 of 5
Janhvi Kapoor and boney kapoor
- फोटो : amar ujala
वहीं जाह्नवी और सारा के कपैरिजन की बात की जाए तो हाल ही में खबरें आईं थीं कि जाह्नवी के पिता और फिल्म निर्माता बोनी कपूर इस बात को लेकर फिक्रमंद हैं कि उनकी बेटी जाह्नवी कपूर लोगों के बीच वैसा बज नहीं बना पाई हैं जैसा सारा अली खान ने बना लिया है। यहां तक की बोनी जाह्नवी की पीआर टीम से भी काफी नाराज थे। खबरों की मानें तो बोनी को ऐसा लगता है कि जाह्नवी को सारा की तरह लोगों के बीच प्रोजेक्ट नहीं किया जा रहा है। वह जाह्नवी की टीम से सारा की पीआर टीम जैसी ऊर्जा और अप्रोच चाह रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।