बॉलीवुड से लेकर छोटे पर्दे तक से जुड़ी मनोरंजक खबरों से दर्शक खुद को हमेशा अपडेट रखना चाहते हैं। वहीं फैंस पसंदीदा सितारों से जुड़ी चीजों के बारे में जानने के लिए भी काफी उत्सुक रहते हैं। आज के डिजिटल दौर ने फैंस और सितारों के बीच की दूरियों को काफी कम कर दिया है। सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ खुद से जुड़ी जानकारियां साझा करते रहते हैं। तो चलिए 'फोटोज ऑफ द डे' के माध्यम से जानते हैं, आज का सेलिब्रिटी अपडेट...
Photos Of The Day: निया शर्मा ने हॉटनेस से उड़ाए होश और अवनीत का कातिलाना अंदाज, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी अभिनेत्री और सोशल मीडिया सेंसेशन अवनीत कौर अपने हर लुक से फैंस के होश उड़ा देती हैं। लेटेस्ट तस्वीरों में वह रेड कलर के ऑफ शोल्डर टॉप में कातिलाना अंदाज में नजर आ रही हैं।
टीवी की बोल्ड एक्ट्रेस में से एक निया शर्मा भी अपने लुक्स को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। आज एक्ट्रेस ने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह ब्लैक कलर के बिकनी स्टाइल आउटफिट में हॉट लुक में नजर आ रही हैं।
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने आज ही के दिन निक जोनस से शादी की थी। कपल की शादी को चार साल पूरे हो चुकी हैं। एक्ट्रेस ने अपनी शादी की सालगिरह के मौके पर अपनी और निक की अनदेखी तस्वीर शेयर की है। जिसमें प्रियंका रेड गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही हैं जबकि निक भी हैंडसम लग रहे हैं। दोनों को डांस करते हुए पोज करते देखा जा सकता है।
FIFA World Cup: पूर्व पत्नी किरण राव और बेटे आजाद के साथ फुटबॉल मैच का लुत्फ उठाते दिखे आमिर, वीडियो हुआ वायरल
अभिनेत्री सोनम कपूर को उनके कमाल के ड्रेसिंग सेंस के लिए भी जाना जाता है। एक्ट्रेस वेस्टर्न से लेकर एथनिक में भी हमेशा अलग हटकर नजर आती हैं। आज सोनम कपूर ने येलो कलर के अनारकली स्टाइल सूट में अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। सिंपल हेयर स्टाइल में बालों में गजरा माथे पर बिंदी लगाए वह एलिगेंट लुक में नजर आ रही हैं।