छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक के कलाकारों के बारे में जानने के लिए फैंस अक्सर एक्साइटेड रहते हैं। वह अपने पसंदीदा कलाकारों से जुड़ी हर छोटी से बड़ी खबर से अपडेटिड रहना चाहते हैं। इसी कारण से उन्हें अपने चहीते सितारों के बारे में जानकारी रखने में दिलचस्पी रहती है। सिनेमा इंडस्ट्री है भी ऐसी कि वहां आए दिन कुछ न कुछ होता रहता है, जिससे जुड़ी सभी तस्वीरें सेलेब्स सोशल मीडिया पर रोजाना साझा करते हैं। तो 10 तस्वीरों के जरिए जानते हैं कि आज आपके पसंदीदा सितारों ने क्या अपडेट दिया है।
Photos Of The Day: बॉडीकॉन ड्रेस में नोरा ने लूटी महफिल और मोनालिसा का हॉट अंदाज, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोरा फतेही
अपने डांस से लेकर खूबसूरती को लेकर अक्सर सुर्खियां बटोरने वाली नोरा फतेही ने आज फिर अपने फैंस के लिए नई तस्वीरें साझा की हैं। लेटेस्ट तस्वीरों में नोरा पिंक कलर की बॉडीकॉन ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में नोरा हमेशा की तरह सुंदर लग रही हैं।
मोनालिसा
भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री मोनालिसा न सिर्फ अपने अभिनय के लिए जानी जाती हैं बल्कि अपनी कातिल अदाओं से भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। आज एक्ट्रेस ने एक बार फिर से सोशल मीडिया पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनका बोल्ड अंदाज नजर आ रहा है। लेटेस्ट तस्वीरों में अभिनेत्री ने पिंक कलर की फ्रंट ओपन शर्ट के साथ ब्रालेट और पर्पल कलर की मिनी स्कर्ट पहन रखी है।
रानी चटर्जी
भोजपुरी इंडस्ट्री की धमाकेदार अभिनेत्री रानी चटर्जी इन दिनों अपनी फिल्मों की बैक टू बैक शूटिंग कर रही हैं। शूटिंग की तस्वीरें अभिनेत्री सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। आज भी सेट से रानी चटर्जी ने कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह पुलिस इंस्पेकटर की वर्दी पहने सेल्फी ले रही हैं।
सोनल चौहान
बॉलीवुड के सीरियल किसर इमरान हाशमी की फिल्म 'जन्नत' से इंडस्ट्री में शुरुआत करने वाली सोनल चौहान भी आए दिन अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। आज भी अभिनेत्री ने कुछ फोटोज साझा की हैं, जिनमें वह लाइट पिंक कलर की मिनी स्कर्ट और शर्ट पहने सड़क किनारे पोज दे रही हैं।