तमिल सुपरस्टार चियान विक्रम जल्द ही फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन-1' में नजर आने वाले हैं। बड़े बजट की इस फिल्म को पैन इंडिया रिलीज किया जा रहा है। फिल्म को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है। दर्शकों को लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार था जो 30 सितंबर को समाप्त होने वाला है। विक्रम साउथ के साथ हिंदी पट्टी में भी काफी मशहूर हैं। आज हम आपको एक्टर की उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी वजह से वह हिंदी पट्टी के लोगों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं।
Chiyaan Vikram: इन फिल्मों के कारण हिंदी राज्यों में फेमस हैं चियान विक्रम, ओटीटी पर आज भी पसंद करते हैं लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चियान विक्रम की यह फिल्म हिंदी पट्टी में भी काफी ज्यादा पसंद की गई थी। फिल्म को अपरिचित के नाम से रिलीज किया गया था। अन्नियन का निर्देशन शंकर ने किया था। इस फिल्म से हिंदी भाषी राज्यों में विक्रम की फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला था।
Indian Idol 13: शो से बाहर होने के बाद कंटेस्टेंट के समर्थन में आए नागालैंड के मंत्री, शेयर किया यह मीम
विक्रम की सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट में सामी का नाम भी शामिल है। इस फिल्म ने साउथ के बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी। हिंदी में यह फिल्म पुलिसवाला गुंडा 3 के नाम से कई बार टीवी पर आ चुकी है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी यह फिल्म बिलकुल मुफ्त में देखी जा सकती है।
Urfi Javed: चांदी के वर्क के बाद उर्फी ने सिर्फ ग्लिटर से बदन ढंका, नजरों को सुरूर से किया घायल
शंकर और विक्रम की जोड़ी फिल्म आई में भी साथ आ चुकी है। फिल्म में विक्रम की एक्टिंग की लोगों ने जमकर तारीफ की थी। आई में एक्टर के अपोजिट एमी जैक्सन दिखी थीं। यह फिल्म आज भी ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर देखी जा सकती है।
Akshara Singh: विक्रमगंज में फैंस ने किया अक्षरा सिंह का जोरदार स्वागत, एक्ट्रेस ने कहा, 'गोड़ लागतनी'
इस फिल्म को भी हिंदी दर्शकों ने काफी पसंद किया है। नॉर्थ में इसे इंटरनेशनल राउडी के नाम से जाना जाता है। यह विक्रम के करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। जी 5 पर किसी भी समय इसका लुत्फ उठाया जा सकता है।