बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सारा के वीडियोज और फोटोज अक्सर इंस्टाग्राम पर वायरल होते रहते हैं। सारा अली खान अपनी मां अमृता सिंह, भाई इब्राहिम अली खान और दोस्तों के साथ बीते दिनों कश्मीर में छुट्टियां मना रही थीं। हाल ही में उन्होंने वहां की कुछ तस्वीरें साझा की हैं।
तस्वीरें: गुलमर्ग की वादियों में मां और भाई के साथ मस्ती करती नजर आईं सारा अली खान
इन तस्वीरों में सारा के साथ भाई इब्राहिम और मां अमृता सिंह नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर वीडियो में सारा ने प्रकृति की सुंदरता को दिखाया है। उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस इस पोस्ट को काफी पसंद कर रहे हैं।
A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)
सारा ने इस दौरान मां अमृता के साथ एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में सारा कहती दिख रही थीं, 'नमस्ते दर्शकों, जैसा कि आप देख सकते हैं, बाहर बर्फ पड़ रही है किंतु हमारी माताश्री हमारे साथ गंडोला में चढ़ रही हैं। जैसा कि आप देख सकते हैं, वो थोड़ी डर रही हैं। किंतु मुझे कहना पड़ेगा कि वो लगातार प्रयत्न कर रही हैं। मम्मी दर्शकों को हैलो कहो...।'
सारा ने इंस्टाग्राम पर अलग-अलग तस्वीरें शेयर की हैं। वह किसी में अजीब सा मुंह बनाती दिख रही हैं तो किसी में अपनी मां और भाई के साथ बर्फ के बीच कैमरे को पोज देती नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में वह भाई के साथ सर्द रात में बोनफायर के पास बैठी हुई हैं। बता दें कि सारा ने ये नई तस्वीरें कश्मीर से लौटने के एक दिन बाद यानी गुरुवार को ही शेयर की हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा अली खान वरुण धवन के साथ 'कुली नंबर 1' में नजर आई थीं। अब वह आनंद एल राय के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'अतरंगी रे' में अक्षय कुमार और धनुष के साथ दिखाई देंगी। इसके अलावा सारा कई और प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं।
