{"_id":"64d3db46bb0021cfb50e3517","slug":"phule-pratik-gandhi-and-patralekhaa-surprised-with-their-look-in-upcoming-film-netizens-lauds-on-social-media-2023-08-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Phule: प्रतीक गांधी और पत्रलेखा ने फिल्म ‘फुले’ में अपने लुक से किया हैरान, सोशल मीडिया पर लगी तारीफों की झड़ी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Phule: प्रतीक गांधी और पत्रलेखा ने फिल्म ‘फुले’ में अपने लुक से किया हैरान, सोशल मीडिया पर लगी तारीफों की झड़ी
शिक्षा और समानता के अधिकार के लिए वर्षो तक लड़ने वाले महात्मा ज्योतिबा फुले की 195वीं जयंती के मौके पर फिल्म निर्माताओं ने उनकी बायोपिक फिल्म ‘फुले’ का फर्स्ट लुक रिलीज किया है। फर्स्ट लुक के रिलीज के बाद फैंस में काफी उत्साह है, पोस्टर में अभिनेता प्रतीक गांधी और एक्ट्रेस पत्रलेखा का लुक चर्चा का विषय बना हुआ है।
2 of 5
फुले की टीम
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस फर्स्ट लुक में प्रतीक व पत्रलेखा बिल्कुल महात्मा और सावित्री फुले की तरह दिख रहे है। फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद मेकर्स ने फिल्म का पहला लुक रिलीज किया, जो महात्मा और सावित्री की अनोखी विरासत की कहानी कहता है। महात्मा ज्योतिबा फुले ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर छुआछूत और जातीय भेदभाव के खिलाफ लंबे वक्त तक आंदोलन और प्रदर्शन किया है।
3 of 5
प्रतीक गांधी
- फोटो : सोशल मीडिया
फुले दंपती ने साल 1873 में सत्यशोधक समाज की स्थापना कर महिला, दलित और पिछड़ों के लिए समान अधिकारों की जोरदार वकालत करते हुए समाज के सभी वर्गों में शिक्षा प्रदान करने का समर्थन किया। साथ ही उन्होंने भारतीय समाज में प्रचलित विभाजन और भेदभाव को दूर करने के लिए भी खूब संघर्ष किया। महात्मा और सावित्री फुले के महिलाओं को स्कूल शिक्षा दिलाने के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए भी याद किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पत्रलेखा
- फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी फीचर फिल्म 'फुले' के लेखन और निर्देशन की कमान राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक अनंत महादेवन के हाथों में है। वहीं, प्रतीक गांधी और पत्रलेखा जैसे उम्दा कलाकार समाज सुधारक और सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर मशहूर महात्मा और सावित्री फुले की मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीक गांधी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म के निर्माता सुनील जैन इस फिल्म का हिस्सा बनकर काफी उत्साहित है। उनका मानना है कि यह फिल्म हर हिंदुस्तानी के दिल में अपनी जगह बनाएगी। इस कहानी को बड़े पर्दे पर उतारते हुए वह गर्व महसूस कर रहे है, क्योंकि इस कहानी को ज़्यादा से ज्यादा लोगों के सामने लाना बहुत जरूरी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।