{"_id":"60129cf58ebc3e31d70111f5","slug":"pictures-of-bollywood-actors-during-marriage-anil-kapoor-jackie-sheroff-rishi-kapoor-mithun-chakraborty","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी का सेहरा बांधकर कैसे लग रहे थे ये एक्टर्स, ऐसी तस्वीरें जो शायद ही आपने देखी होंगी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी का सेहरा बांधकर कैसे लग रहे थे ये एक्टर्स, ऐसी तस्वीरें जो शायद ही आपने देखी होंगी
Sat, 30 Jan 2021 04:26 AM IST
प्राची प्रियम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 30 Jan 2021 04:26 AM IST
विज्ञापन
जब इन एक्टर्स ने पहना था सेहरा
- फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड एक्टर्स को यूं तो हम कई बार फिल्मों में दूल्हे के रूप में देखते हैं और खूब पसंद भी करते हैं, लेकिन जब रियल लाइफ में वे दूल्हा बनते हैं तो बात ही कुछ और होती है। कई बार फिल्मों में देखने के बावजूद फैंस दूल्हे के रूप में उनकी एक झलक पाने को तरसते हैं। आइए देखते हैं 80 के दशक के कुछ एक्टर्स की तस्वीरें जिनमें वे रियल लाइफ में सेहरा पहने दिख रहे हैं
Trending Videos
अनिल कपूर
अनिल कपूर उन अभिनेताओं में से एक हैं जो अपने समय में तो कहर ढाते ही थे, लेकिन अब भी उनकी स्मार्टनेस देखते बनती है। उन दिनों कई लड़कियां अनिल को अपना दिल दे बैठती थीं, लेकिन उन्हें प्यार हुआ सक्सेफुल मॉडल रहीं सुनीता से। उस वक्त अनिल इस इंडस्ट्री में संघर्ष कर रहे थे, लेकिन 'मशाल' की रिलीज के बाद जब अनिल को सफलता मिली तो उन्होंने साल 1984 में सुनीता से शादी कर ली।
जैकी श्रॉफ
आयशा की खूबसूरती पर जैकी श्रॉफ पहली नजर में ही फिदा हो गए थे। जैकी तो महज 13 साल के बच्चे ही थे जब उन्हें आयशा से प्यार हो गया था। 5 जून 1987 को आयशा के 27वें जन्मदिन पर जैकी ने उनके संग सात फेरे लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषि कपूर
ऋषि कपूर और नीतू सिंह की लव-स्टोरी बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत प्रेम कहानियों में से एक है। 22 जनवरी 1980 को ऋषि कपूर और नीतू सिंह शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की शादी और रिसेप्शन पार्टी में पूरे बॉलीवुड को निमंत्रण दिया गया था।
विज्ञापन
मिथुन चर्कवर्ती
मिथुन चक्रवर्ती और योगिता बाली की जोड़ी भी बॉलीवुड की चर्चित जोड़ियों में से एक रही। उन्होंनें शादीशुदा जिंदगी में कई उतार चढ़ाव देखे। योगीता ने अपने पति किशोर कुमार को तलाक देने के बाद 1979 में मिथुन से शादी की थी।