सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत के बाद अब दिशा सालियान मामले की CBI जांच की मांग, सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई जनहित याचिका

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 05 Aug 2020 09:43 PM IST
विज्ञापन
PIL filed in the Supreme Court for CBI probe in Disha Salian Death Case
दिशा सालियन - फोटो : सोशल मीडिया

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले को सुलझाने के लिए अब सीबीआई आगे आई है। केंद्र सरकार ने सुशांत मामले में सीबीआई जांच की मांग को मंजूरी दे दी है। जिसके बाद अब सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर दिशा सालियान के केस की भी जांच हो रही है। वहीं अब दिशा की मौत के मामले की भी सीबीआई जांच की मांग होने लगी है।

Trending Videos
PIL filed in the Supreme Court for CBI probe in Disha Salian Death Case
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

दरअसल सुशांत सिंह राजपूत के निधन के मामले को 40 दिन बीत जाने के बाद भी मामले में कोई खास खुलासे नहीं हुए थे। जिसके बाद सुशांत के पिता केके सिंह ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना में एफआईआर दर्ज करवाई थी। एफआईआर दर्ज होने के बाद बिहार सरकार के कहने पर अब केंद्र ने यह जांच सीबीआई को सौंप दी है। इसी बीच अब केस को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
PIL filed in the Supreme Court for CBI probe in Disha Salian Death Case
दिशा सालियान - फोटो : Social Media

इस जनहित याचिका में मांग की गई है कि सुशांत की एक्स मैनेजर दिशा सालियान की मौत की भी कोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच हो। याचिका में कहा गया है कि दोनों की मौत का एक-दूसरे से कनेक्शन है। इस बात की जानकारी न्यूज एजेंसी एएनआई के माध्यम से मिली है।
 

PIL filed in the Supreme Court for CBI probe in Disha Salian Death Case
दिशा सालियान, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि दिशा सालियान और सुशांत सिंह राजपूत के निधन में महज आठ दिनों का फासला था। दोनों की मौत के मामले को अब एक दूसरे से जोड़कर देखा जाने लगा है। जिसके चलते ये मांग की जा रही है। वहीं हाल ही में दिशा सालियान के मौत के केस में मुंबई पुलिस ने एक जांच समिति गठित की है। मुंबई पुलिस ने सोशल मीडिया, अखबारों और न्यूज चैनलों के माध्यम से मिली किसी भी खबर की पुष्टि करने के लिए लोगों को सामने आने के लिए कहा है। पुलिस ने एक प्रेस रिलीज जारी की है जिसमें उन्होंने सीधे तौर पर उन लोगों को सामने आने के लिए कहा है जिनके पास दिशा के निधन से संबंधित कोई भी जानकारी या सबूत हो, वह इसे इसकी जांच समिति को दे सकते हैं।

विज्ञापन
PIL filed in the Supreme Court for CBI probe in Disha Salian Death Case
दिशा सालियान - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि हाल ही में दिशा सालियान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आई है। इस रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि दिशा की मौत सिर समेत शरीर के कई दूसरे हिस्सों में कुछ अप्राकृतिक चोटों की वजह से हुई है। हालांकि, डॉक्टरों ने यह आशंका जताई है कि दिशा को ये चोटें अपने घर की 14वीं मंजिल से गिरने की वजह से आई होंगी। दिशा की मौत 9 जून को रात दो बजे के आसपास हुई है लेकिन उनका पोस्टमार्टम इस घटना के दो दिन बाद यानी 11 जून को हुआ है।

पढ़ें: दिशा सालियान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, इन अप्राकृतिक चोटों के खुलासे से सनसनी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed