सब्सक्राइब करें

दिशा सालियान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, इन अप्राकृतिक चोटों के खुलासे से सनसनी

मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 05 Aug 2020 08:17 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Ex Manager Disha Salian Post Mortem Report Says she had multiple unnatural injuries
दिशा सालियान - फोटो : Social Media

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। इस रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि दिशा की मौत सिर समेत शरीर के कई दूसरे हिस्सों में कुछ अप्राकृतिक चोटों की वजह से हुई है। हालांकि, डॉक्टरों ने यह आशंका जताई है कि दिशा को ये चोटें अपने घर की 14वीं मंजिल से गिरने की वजह से आई होंगी। दिशा की मौत 9 जून को रात दो बजे के आसपास हुई है लेकिन उनका पोस्टमार्टम इस घटना के दो दिन बाद यानी 11 जून को हुआ है।

Trending Videos
Sushant Singh Rajput Ex Manager Disha Salian Post Mortem Report Says she had multiple unnatural injuries
दिशा सालियान - फोटो : सोशल मीडिया

दिशा का पोस्टमार्टम बोरीवली के पोस्टमार्टम सेंटर में हुआ है। अब इसकी फाइनल रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि दिशा की मौत सिर में चोट लगने और कुछ अप्राकृतिक चोटों की वजह से हुई है। दिशा की मौत का मुख्य कारण डॉक्टरों ने दिशा का बिल्डिंग की 14वीं मंजिल से गिरना इंगित किया है। कुछ समय पहले बीजेपी के सांसद नारायण राणे ने आरोप लगाया था कि दिशा के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और उसके बाद उनकी हत्या की गई है। उन्होंने ऑटोप्सी रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा था कि दिशा के जननांगों पर चोट के निशान हैं। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Ex Manager Disha Salian Post Mortem Report Says she had multiple unnatural injuries
दिशा सालियान - फोटो : सोशल मीडिया

किसी भी महिला की अप्राकृतिक मृत्यु के मामले में उसके जननांगों की रासायनिक जांच की जाती है। उसी तरह इस केस में भी इस रासायनिक क्रिया को अंजाम दिया जाना बाकी है। दिशा पर यौन उत्पीड़न की बात जब नारायण राणे ने कही तो सोशल मीडिया पर भी उनकी इस बात का खूब समर्थन किया गया है। साथ ही दिशा की मौत को भी अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के साथ ही जोड़ कर देखा जा रहा है।

Sushant Singh Rajput Ex Manager Disha Salian Post Mortem Report Says she had multiple unnatural injuries
दिशा सालियान और वरुण शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

इसका सबसे बड़ा कारण यह भी है कि दिशा की मौत के ठीक पांच दिन बाद ही सुशांत का भी निधन हो गया था। दिशा के निधन के मामले को भी पुलिस ने अभी बंद नहीं किया है। बुधवार को ही मुंबई पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी के पास दिशा से संबंधित कोई भी सबूत है या जानकारी हो तो वह मुंबई पुलिस से साझा कर सकते हैं।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Ex Manager Disha Salian Post Mortem Report Says she had multiple unnatural injuries
दिशा सालियान, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

यह मामला सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ा हुआ है इसलिए दिशा के मामले को लेकर भी सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। इस याचिका में कहा गया है कि जिस तरह सुशांत के मामले को सीबीआई के हवाले किया गया है उसी तरह दिशा की मौत की जांच भी सीबीआई ही करे तो ज्यादा बेहतर होगा।

पढ़ें: पंजाब शराब कांड: सनी देओल ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, कहा- 'पूरा देश पंजाब में जहरीली शराब से हुई मौतों से दुखी है'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed