{"_id":"62f9fa021c0aa84bdf173b81","slug":"pippa-teaser-out-ishaan-khatter-film-based-on-1971-war-to-release-on-2nd-december-2022","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pippa Teaser Release: ईशान खट्टर की फिल्म 'पिप्पा' का दमदार टीजर रिलीज, भारत-पाकिस्तान युद्ध की दिखी झलक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Pippa Teaser Release: ईशान खट्टर की फिल्म 'पिप्पा' का दमदार टीजर रिलीज, भारत-पाकिस्तान युद्ध की दिखी झलक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Mon, 15 Aug 2022 01:18 PM IST
सार
देशभर में आज आजादी का जश्न मनाया जा रहा है। इस साल आजादी का दिन कई मायनों में काफी अहम है। इस साल देश ने अपनी आजादी के 75 साल पूरे कर लिए हैं।
विज्ञापन
1 of 4
फिल्म पिप्पा का टीजर जारी
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देशभर में आज आजादी का जश्न मनाया जा रहा है। इस साल आजादी का दिन कई मायनों में काफी अहम है। इस साल देश ने अपनी आजादी के 75 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर हर कोई जश्न में डूबा हुआ है। इसी बीच स्वतंत्रता दिवस के इस खास मौके पर ईशान खट्टर और मृणाल ठाकुर की फिल्म पिप्पा का टीजर जारी कर दिया है। सामने आया फिल्म टीजर काफी धमाकेदार है। देशभक्ति के रंग में रंगा फिल्म का यह टीजर रिलीज होते ही तेजी से वायरल हो रहा है।
2 of 4
फिल्म पिप्पा का टीजर जारी
- फोटो : Social media
इस टीजर को फिल्म में बतौर मुख्य कलाकार नजर आए मृणाल ठाकुर और ईशान खट्टर ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 1एक मिनट सात सेकेंड के इस वीडियो में तीन दिसंबर 1971 के युद्ध की झलक देखने को मिल रही है। वीडियो में पूरा देश रेडियो पर देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को सुनते नजर रहे हैं। वीडियो में पीएम कहती हैं कि, 'कुछ ही घंटों पहले पाकिस्तान ने भारतीय एयरफीट्स पर हवाई हमला किया है। मैं, भारत की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, पाकिस्तान के साथ जंग का एलान करती हूं। जय हिंद।
3 of 4
फिल्म पिप्पा का टीजर जारी
- फोटो : Social media
इस दौरान टीजर में मृणाल ठाकुर और ईशान खट्टर के कुछ सीन्स भी देखने को मिल रहे हैं। वीडियो में ईशान युद्ध के मैदान में नजर आ रहे हैं। टीजर में एक्टर को देख कहा जा सकतै है कि उनकी भूमिका काफी दमदार होने वाली है। टीजर वीडियो के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी एलान किया गया है। जानकारी के मुताबिक ईशान खट्टर की यह फिल्म 2 दिसंबर 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देने को पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
फिल्म पिप्पा का टीजर जारी
- फोटो : Social media
फिल्म की बात करें तो 'पिप्पा' एक वॉर फिल्म है, जिसमें 45वें कैवलरी टैंक स्क्वाड्रन के एक दिग्गज ब्रिगेडियर बलराम सिंह मेहता की बहादुरी को दिखाया जाएगा। यह फिल्म ब्रिगेडियर बलराम सिंह मेहता की किताब ‘ द बर्निंग चाफीस ‘ पर आधारित है। राजा कृष्ण मेनन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में गरीब पुर में लड़ी गई 12 दिन के युद्ध की कहानी दिखाई जाएगी, जिसके कारण बांग्लादेश का निर्माण हुआ था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।