{"_id":"5ce4f9eabdec220758761492","slug":"pk-dangal-andhadhun-and-may-bollywood-films-china-box-office-collection-more-than-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन सात हिंदी फिल्मों ने किया चीन में बड़ा धमाका, एक ने तो बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इन सात हिंदी फिल्मों ने किया चीन में बड़ा धमाका, एक ने तो बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Wed, 22 May 2019 12:57 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 22 May 2019 12:57 PM IST
विज्ञापन
bollywood films
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैसे बड़ी विदेशी व सुपरहीरो फिल्मों के लिए भारत एक बड़ा मार्केट बनता जा रहा है, वैसे ही भारतीय फिल्मों के लिए चीन भी एक बड़ा मार्केट साबित हुआ है। आइए ज़रा देखते हैं उन फिल्मों के बारे में जिन्होंने भारत में तो अच्छी कमाई की ही, चीन में भी ये फिल्में ब्लॉबस्टर साबित हुईं। इनमें से एक फिल्म ने तो चीन में किसी भी विदेशी भाषा की फिल्म की सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड भी बना डाला।
pk
पीके
भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 489 करोड़ रुपये रुपये
चीन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 130 करोड़ रुपये रुपये
निर्देशक - राजकुमार हिरानी
मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले कलाकार आमिर खान की इस फिल्म ने जिस हिसाब से भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कमाई की, उसी तरह इस फिल्म ने दुनिया भर में भी भारतीय सिनेमा का परचम लहराया। ब्लॉकबस्टर फिल्म दंगल से पहले आई यह फिल्म एक एलियन की कहानी है जो धरती पर भटक जाता है। ये पहली हिंदी फिल्म रही जिसने चीन में सौ करोड़ रुपये रुपये की कमाई का आंकड़ा पार किया और इसी फिल्म ने हिंदी सिनेमा के लिए चीन में कमाई के दरवाजे भी खोले।

hichki
हिचकी
भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 59.24 करोड़ रुपये
चीन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 153.13 करोड़ रुपये
निर्देशक - सिद्धार्थ पी मल्होत्रा
12 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म अपने आप में ही एक अनोखी फिल्म है। फिल्म में मुख्य भूमिका रानी मुखर्जी निभा रही हैं। फिल्म की कहानी एक ऐसी महिला के इर्द गिर्द घूमती है जिसे टूरेट सिंड्रोम नामक बिमारी है, इसके बावजूद वह एक टीचर बनना चाहती है और फिल्म के आखिर तक बन भी जाती है। इस बीमारी में किसी भी इन्सान को हर समय हिचकियां आती रहती हैं। रानी की एक्टिंग के साथ साथ फिल्म ने भी खूब प्रशंसा पाई। भारत में तकरीबन 60 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली इस फिल्म ने चीन में 153.13 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली।

Hindi Medium
हिन्दी मीडियम
भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 96.65 करोड़ रुपये
चीन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 223.46 करोड़ रुपये
निर्देशक - साकेत चौधरी
23 करोड़ रुपये के बजट में बनी इरफान खान की इस फिल्म ने भारत में तो 100 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं किया, लेकिन चीन में कमाई कर फिल्म की टोटल कमाई 340 करोड़ रुपये के आसपास ला खड़ी कर दी। इरफान खान के साथ इस पिल्म मे सबा कमर भी नज़र आईं। फिल्म एक दिल्ली के कपल की कहानी बताती है, जो अमीर तो हैं लेकिन कुछ खास पढ़े लिखे नहीं है। उनकी चाहत है कि उनकी बच्ची एक अच्छे स्कूल में पढ़े पर उनकी अपनी पढ़ाई लिखाई में कमी होने के चलते उनकी बेटी को स्कूल में दाखिला नहीं मिलता है। इस फिल्म का सीक्वल भी बन रहा है, जिसका नाम है अंग्रेजी मीडियम।

Bajrangi Bhaijaan
बजरंगी भाईजान
भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 444.92 करोड़ रुपये
चीन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 311.45 करोड़ रुपये
निर्देशक - कबीर खान
कबीर खान द्वारा निर्देशित यह फिल्म भारत में 2015 में रिलीज़ हुई। चीन में तीन साल बाद रिलीज़ होने बावजूद फिल्म ने वहां 300 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर लिया। फिल्म में एक गूंगी बच्ची जो गलती से भारत आ जाती है और अब वापस अपने घर पाकिस्तान जाना चाहती। बजरंगी भाईजान उसे वापस पाकिस्तान छोड़कर आता है। इन दोनों किरदारों की इस कहानी को सभी ने खूब पसंद किया।