फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Plan A Plan B Trailer: रितेश और तमन्ना की फिल्म का ट्रेलर जारी, फैंस को पसंद आएगी जोड़ी मेकर-ब्रेकर की कहानी!

Tue, 13 Sep 2022 02:38 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 13 Sep 2022 02:38 PM IST
विज्ञापन
Plan A Plan B Movie Trailer Out Riteish Deshmukh And Tamannaah Bhatia Upcoming film On Netflix
रितेश देशमुख, तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा के दमदार कलाकार रितेश देशमुख तमन्ना भाटिया की फिल्म 'प्लान ए प्लान बी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इनकी ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर आने वाली है। शशांक घोष द्वारा निर्देशित इस फिल्म में  रितेश देशमुख, तमन्ना भाटिया के अलावा कुशा कपिला और पूनम ढिल्लों भी हैं। इस फिल्म की कहानी ऑनलाइन जोड़ियां बनाने वाली तमन्ना भाटिया के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म में रितेश देखमुख एक वकील के किरदार में नजर आने वाले हैं। जिन्हें फैमिली लॉ में महारथ हासिल है। 

Plan A Plan B Movie Trailer Out Riteish Deshmukh And Tamannaah Bhatia Upcoming film On Netflix
रितेश देशमुख, तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया

ट्रेलर की शुरुआत रितेश की तमन्ना के साथ एक अनोखे बिजनेस प्रपोजल के साथ होती है। वह तलाक की योजना बनाता है, और तमन्ना को उसके साथ जुड़ने के लिए कहता है। दरअसल "प्लान ए में तमन्ना भाटिया लोगों की शादी करवाती हैं और प्लान बी उनके तलाक के मामले को संभालने के लिए होता है। ये फिल्म 30 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। 

Plan A Plan B Movie Trailer Out Riteish Deshmukh And Tamannaah Bhatia Upcoming film On Netflix
रितेश देशमुख, तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया

रितेश ने फिल्म में एक सनकी वकील की भूमिका निभाई है, जिसके लिए रिश्ते सिर्फ ऑनलाइन डेटिंग और फिर राइट स्वाइप करके आगे बढ़ने तक हैं। ट्रेलर के एक सीन में रितेश देशमुख अदालत में यह कहते हैं कि, "शादी एक सजा है, योर ऑनर'। वहीं तमन्ना भाटिया मैचमेकर हैं, जो जोड़ियां बनाती हैं। वह अपने क्लाइंट से भी कहती हैं कि, प्यार, शादी और रिश्ते जीवन भर चलते हैं। मततब फिल्म में दोनों का किरदार एकदम विपरीत है। ऐसे में ये फिल्म मजेदार होने वाली है। 


विज्ञापन
विज्ञापन
Plan A Plan B Movie Trailer Out Riteish Deshmukh And Tamannaah Bhatia Upcoming film On Netflix
रितेश देशमुख, तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया

तमन्ना ने कहा कि फिल्म में एक मैचमेकर के रूप में काम करना उनके लिए काफी यादगार रहा है। उन्होंने कहा कि ये एक ऐसी फिल्म है जो दर्शकों को काफी पसंद आएगी और मैं नेटफ्लिक्स पर इसकी रिलीज का इंतजार नहीं कर सकती। वहीं रितेश देशमुख का कहना है कि इस फिल्म में काफी सारे ट्विस् ट और टर्न देखने को मिलेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed