फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brahmastra: फिल्म में शाहरुख खान का कैमियो रोल देख दीवाने हुए फैंस, सोशल मीडिया पर उठी ये मांग

Tue, 13 Sep 2022 02:34 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 13 Sep 2022 02:34 PM IST
सार

काफी विरोध और विवादों के बीच रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म ब्रह्मास्त्र इस साल की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। आलिया और रणबीर की फिल्म यह फिल्म पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।

विज्ञापन
shahrukh khan fans demands his spin off role of his varana astra character from brahmastra files online petiti
फिल्म ब्रह्मास्त्र - फोटो : Social media

काफी विरोध और विवादों के बीच रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म ब्रह्मास्त्र इस साल की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। आलिया और रणबीर की फिल्म यह फिल्म पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। ताबड़तोड़ कमाई कर रही ये फिल्म कई रिकॉर्ड भी तोड़ चुकी है। इसी बीच अब फिल्म को लेकर एक नई चर्चा शुरू हो गई है। दरअसल, इस फिल्म में रणबीर और आलिया के अलावा कई अन्य कलाकार भी अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीत रहे हैं। इन्हीं कलाकारों में से एक अभिनेता शाहरुख खान भी इस फिल्म में नजर आए। 

 

shahrukh khan fans demands his spin off role of his varana astra character from brahmastra files online petiti
शाहरुख खान - फोटो : Social media

अयान मुखर्जी की इस फिल्म में बॉलीवुड के बादशाह अभिनेता शाहरुख खान भी कैमियो रोल में नजर आए हैं। कुछ देर के अपने इस कैमियो से शाहरुख ने सभी का दिल जीत लिया है। फिल्म में शाहरुख का रोल भले ही छोटा रहा, लेकिन अपने इस छोटे से किरदार से ही किंग खान ने लोगों पर गहरी छाप छोड़ी है। फिल्म में शाहरुख एक वैज्ञानिक के किरदार में नजर आए हैं, जिसके पास वानर अस्त्र की शक्ति है। अभिनेता के इस छोटे से रोल से ही उनके फैंस दीवाने हो गए हैं और अब सोशल मीडिया पर एक नई मांग शुरू कर दी है। 

shahrukh khan fans demands his spin off role of his varana astra character from brahmastra files online petiti
शाहरुख खान - फोटो : Social media

दरअसल, लंबे समय बाद शाहरुख को पर्दे पर देख उनके फैंस लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं। लोगों को उनका ये किरदार इतना पसंद आया कि अब सोशल मीडिया पर फिल्म में दिखाए गए उनके इस किरदार के स्पिन ऑफ की मांग शुरू हो गई है। यानी कि फैंस चाहते हैं कि 'ब्रह्मास्त्र' में उनके किरदार पर एक पूरी फिल्म बनाी जाए। इतना ही नहीं इस सिलसिले में फैंस ने एक ऑनलाइन पिटीशन शुरू भी की है, जिस पर अब तक की लोग साइन भी कर चुके हैं। ऐसे में अब देखना यह होगा कि मेकर्स फैंस की इस मांग पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
shahrukh khan fans demands his spin off role of his varana astra character from brahmastra files online petiti
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म की बात करें तो करीब 400 करोड़ के बजट से बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन रही है। फिल्म ने अब तक दुनियाभर में 225 करोड़ का कारोबार कर लिया है। इतना ही नहीं फिल्म ने इस कमाई के साथ ही ‘संजू’, ‘टाइगर जिंदा है’, ‘पद्मावत’,‘धूम 3’,‘दंगल’ और ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ जैसी फिल्मों को पहले वीकएंड की कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, पहले वीकएंड में सबसे ज्यादा कमाई करने के मामले में अब तक की टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा’ आठवें स्थान पर है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed