{"_id":"5c3ffaf7bdec227329712baf","slug":"pm-modi-biopic-producer-sandip-ssingh-says-why-he-cast-vivek-oberoi-on-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM मोदी की बायोपिक पर बोले संदीप सिंह- जब मैंने फिल्म बनाने की बात की तो लोगों ने कहा बहुत रिस्क है","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
PM मोदी की बायोपिक पर बोले संदीप सिंह- जब मैंने फिल्म बनाने की बात की तो लोगों ने कहा बहुत रिस्क है
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 17 Jan 2019 09:29 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
pm modi biopic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' का पहला पोस्टर हाल ही में रिलीज किया गया। फिल्म में विवेक ओबेरॉय पीएम मोदी का किरदार निभा रहे हैं। विवेक ओबेरॉय पीएम मोदी के लुक में काफी जंच रहे हैं। इससे पहले फिल्म में परेश रावल को लिए जाने की खबर थी। अब फिल्म निर्माता संदीप सिंह ने एक इंटरव्यू में इस फिल्म से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए हैं।
2 of 6
पीएम मोदी
संदीप सिंह ने इंटरव्यू में बताया- 'चाहे वह 'मैरी कॉम' की कहानी हो, 'सरबजीत' या हमारे वर्तमान प्रधानमंत्री, इनकी कहानियों ने मेरे दिल को छुआ है। एक रचनात्मक दिमाग के तौर पर हमें यह समझना होगा कि फिल्मों का व्यापार बदल गया है, अब बॉक्स ऑफिस पर कमाई कहानी पर निर्भर करती है कलाकार पर नहीं। पिछला साल इसका सबूत है। इसलिए, मैं ऐसी कहानियों का हिस्सा बनना चाहता हूं जो हमारे दिमाग पर असर करें।'
3 of 6
pm modi film poster
- फोटो : twitter
संदीप सिंह ने कहा, 'शीर्षक किरदार के लिए विवेक को चुनने के कई कारण हैं। सबसे पहला, हम एक अनुभवी अभिनेता और अच्छे परफॉर्मर को लेना चाहते थे. विवेक मनोरंजन उद्योग में 18 साल से काम कर रहे हैं। मैं पिछले काफी समय से सुन रहा हूं कि पीएम की बायोपिक में शीर्ष किरदार परेश रावल करेंगे लेकिन, हमने परेश जी से इस संबंध में कभी संपर्क ही नहीं किया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
गाजीपुर में पीएम मोदी
- फोटो : amar ujala
जब संजीप सिंह से पूछा गया कि उन्होंने बायोपिक बनाने के लिए पीएम मोदी को ही क्यों चुना। इस पर उन्होंने कहा, 'मैं उन पर इसलिए फिल्म बनाना चाहता था क्योंकि उनका जीवन वास्तव में प्रेरक है लेकिन, जब मैंने लोगों को इसके बारे में बताया, तो सभी ने कहा कि इसे बनाना बहुत अधिक रिस्की है क्योंकि वे वर्तमान प्रधानमंत्री हैं और उनके बारे में लोगों के मन में निश्चित विचार हैं। पिछले चार साल से, मैंने फिल्म उद्योग से सहयोग मांगा और आखिरकार लोग तैयार हो गए।
विज्ञापन
5 of 6
Narendra Modi, vivek obrai
संदीप सिंह ने बताया कि मुझे ऐसे कलाकार की जरूरत थी जो अपना बहुत सारा समय हमें दे सके। फिल्म मोदीजी के शुरुआती जीवन से शुरू होती है, इसलिए मैं ऐसे कलाकार की तलाश कर रहा था जो उनके 20 साल से 60 साल तक का किरदार समान रूप से निभा सके। इस मामले में विवेक की आयु सही है, जो युवा और बाद का चरित्र निभा सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।