दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का आज सुबह निधन हो गया। वे 98 साल के थे। दिलीप कुमार काफी समय से बीमार चल रहे थे। बॉलीवुड में 'ट्रैजेडी किंग' के नाम से मशहूर दिलीप कुमार ने हिंदी सिनेमा को 'मुगले आजम', 'मधुमती', 'देवदास' और 'गंगा जमुना' जैसी बेहतरीन फिल्में दीं और करीब 60 साल तक सिल्वर स्क्रीन पर राज किया। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लेकर बॉलीवुल के तमाम सितारे उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
ट्रेजेडी किंग: दिलीप कुमार के निधन पर पीएम ने जताया शोक, बॉलीवुड सितारों ने भी दी श्रद्धांजलि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
PM Modi condoles the passing away of veteran actor Dilip Kumar, says, "He will be remembered as a cinematic legend."
— ANI (@ANI) July 7, 2021
He was blessed with unparalleled brilliance, due to which audiences across generations were enthralled. His passing away is a loss to our cultural world, says PM pic.twitter.com/lJu0zmXETW
पीएम मोदी ने इस मुश्किल घड़ी में दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो से फोन पर बात की और उन्हें ढांढस बंधाया। राहुल गांधी ने लिखा- दिलीप कुमार ने भारतीय सिनेमा के लिए जो किया है, उसे आने वाली कई पीढ़ियां याद रखेंगी।
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने भी ट्वीट करके दिलीप साहब के निधन पर शोक व्यक्त किया है। हम अभिनेताओं के लिए वह हीरो थे। वे अपने साथ भारतीय सिनेमा का एक पूरा युग ले गए। मेरी भावनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार के साथ हैं। शांति।
To the world many others may be heroes. To us actors, he was The Hero. #DilipKumar Sir has taken an entire era of Indian cinema away with him.
My thoughts and prayers are with his family. Om Shanti 🙏🏻 pic.twitter.com/dVwV7CUfxh
End Of An Era!
— Sunny Deol (@iamsunnydeol) July 7, 2021
#DilipKumar Sahab!
You will always be missed 💔 pic.twitter.com/wYBdC29qzP