{"_id":"5b24bbff4f1c1b5d748b51ae","slug":"pm-narendra-modi-biopic-paresh-rawal-to-play-lead-role-in-the-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बड़े पर्दे पर यह सांसद निभाएगा पीएम मोदी का रोल, फिल्म मिलते ही कहा ऐसा, कहीं बॉलीवुड खफा ना हो जाए","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बड़े पर्दे पर यह सांसद निभाएगा पीएम मोदी का रोल, फिल्म मिलते ही कहा ऐसा, कहीं बॉलीवुड खफा ना हो जाए
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 16 Jun 2018 04:51 PM IST
विज्ञापन
PM Modi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Paresh
बीजेपी सांसद और बॉलीवुड एक्टर परेश रावल बड़े पर्दे पर पीएम मोदी का किरदार निभाते नजर आएंगे। इस रोल पर जब उनकी प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा, 'यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। एक बात मैं साफ कर दूं कि मुझसे बेहतर पीएम मोदी का किरदार कोई नहीं निभा सकता। मुझे यकीन है कि आप सबको मेरी परफॉर्मेंस अच्छी लगेगी।'
Paresh
परेश रावल कई मौकों पर यह जाहिर कर चुके हैं कि वह पीएम मोदी के फैन हैं। अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा,'मैं उन्हें जीता हूं।' एक्टर ने बताया कि फिल्म की स्क्रिप्ट फाइनल हो चुकी है और वह उससे काफी खुश हैं। फिल्म की शूटिंग सितंबर में शुरू होगी। खबर है कि परेश इस फिल्म को प्रोड्यूस भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Paresh
बता दें कि पहली बार नहीं है जब पीएम मोदी पर बन रही फिल्म में किसी ने परेश रावल को साइन करने के बारे में सोचा है। निर्देशक रूपेश पटेल से पहले एड-फिल्ममेकर लॉयड बपतिस्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जिंदगी पर बायोपिक बनाने की तैयारियां कर रहे थे, लेकिन वह प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया।
विज्ञापन
Sanju poster
नरेंद्र मोदी की बायोपिक से पहले परेश रावल बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की बायोपिक में भी नजर आएंगे। फिल्म 'संजू' में वह सुनील दत्त के किरदार में दिखेंगे। फिल्म में रणबीर कपूर लीड रोल में हैं। वहीं, सोनम कपूर, मनीषा कोइराला, विकी कौशल और दीया मिर्जा ने भी अहम किरदार निभाए हैं। फिल्म 29 जून को रिलीज होगी।