फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

5 अप्रैल को रिलीज नहीं हो रही पीएम मोदी की बायोपिक, वजह भी जान लें

Thu, 04 Apr 2019 09:50 AM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Thu, 04 Apr 2019 09:50 AM IST
विज्ञापन
pm narendra modi biopic will not release on 5 april
PM Modi biopic poster - फोटो : file photo

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बायोपिक की रिलीजिंग पर विवाद गहराता जा रहा है। फिल्म की रिलीजिंग को लेकर विपक्षी राजनीतिक दल कड़ी आपत्ति जता रहे है। फिल्म आम चुनाव 2019 से एक हफ्ते पहले यानी  5 अप्रैल को रिलीज होनी थी लेकिन अब इसे एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया है। फिल्म में विवेक ओबरॉय प्रधानमंत्री मोदी की भूमिका निभा रहे हैं।

pm narendra modi biopic will not release on 5 april
PM Modi biopic poster - फोटो : amar ujala

फिलहाल फिल्म की रिलीजिंग को एक हफ्ते के लिए टाल दिया है लेकिन यह कब रिलीज होगी इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है। फिल्म को असल में किस कारण टाला गया है यह भी साफ नहीं हुआ है। इधर, राजनीतिक दलों के भारी विरोध को इसकी वजह बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट और निर्वाचन आयोग में यह मामला अभी भी पेंडिंग है। फिल्म 5 अप्रैल को रिलीज नहीं होगी इस बात की जानकारी फिल्म एनालिस्ट अतुल मोहन के एक ट्वीट के जरिए मिली है।  वहीं, फिल्म एनालिस्ट कोमल नहाटा भी इस बात की जानकारी दे चुके हैं कि फिल्म को एक सप्ताह के लिए टाल दिया गया है। 


pm narendra modi biopic will not release on 5 april
Vivek Oberoi - फोटो : social media

इससे पहले एक इंटरव्यू में विवेक ने कहा था कि मुझे समझ नहीं आ रहा है कि कुछ लोग इस तरह से ओवररिएक्ट क्यों कर रहे हैं। अभिषेक मनु सिंघवी और कपिल सिब्बल जैसे सीनियर और फेमस वकील ऐसी आम फिल्म पर याचिका दायर करने में अपना समय क्यों बर्बाद कर रहे हैं? पता नहीं वे फिल्म से डरते हैं या चौकीदार के 'डंडे' से।'

Vivek Oberoi: I don't understand why some people are overreacting like this. Why are such senior and famous lawyers like Abhishek Singhvi ji and Kapil Sibal ji wasting time on filing a PIL on such a modest film? Don't know if they are scared of the film or of Chowkidar's 'danda'. pic.twitter.com/aY7cvz4loB

— ANI (@ANI) April 3, 2019

 

विज्ञापन
विज्ञापन
pm narendra modi biopic will not release on 5 april
Vivek Oberoi - फोटो : twitter

इससे पहले बॉम्बे हाई कोर्ट ने भी पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक पर रोक लगाने वाली याचिका खारिज कर दी थी। जिसके बाद यह तय हुआ था कि फिल्म अब 5 अप्रैल को ही रिलीज होगी। 

विज्ञापन
pm narendra modi biopic will not release on 5 april
Vivek Oberoi - फोटो : twitter

इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने भी फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग वाली एक याचिका को खारिज कर दिया था। याचिकाकर्ता ने आदर्श चुनाव आचार संहिता के लागू होने के आधार पर फिल्म पर रोक लगाने की मांग की थी। बता दें लगभग सभी विपक्षी पार्टियों ने फिल्म की रिलीज रोकने की मांग की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed