'रामायण' में रावण का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी का आज सुबह निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख प्रकट किया है। पीएम मोदी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नट्टू काका का किरदार निभाने वाले घनश्याम नायक को भी श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने दोनों अभिनेताओं के साथ अपनी पुरानी तस्वीर साझा कर दुख जताया है और दिवंगत आत्मा को जुनूनी, असाधारण अभिनेता बताया है। बता दें, दोनों ही अभिनेता गुजराती थियेटर के जाने माने कलाकार थे। देश दुनिया के तमाम लोग इन सितारों को खोने के बाद सदमे में हैं।
दुखद: पीएम मोदी ने 'नट्टू काका' और 'रावण' को दी श्रद्धांजलि, कहा- आप जुनूनी और असाधारण अभिनेता थे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरविंद त्रिवेदी को श्रद्धांजलि देते हुए पीएम मोदी ने लिखा- 'हमने अरविंद त्रिवेदी को खो दिया है, जो न केवल एक असाधारण अभिनेता थे, बल्कि जनसेवा के प्रति भी जुनूनी थे। भारतीयों की पीढ़ियों के लिए, उन्हें रामायण टीवी धारावाहिक में उनके काम के लिए याद किया जाएगा।''
We have lost Shri Arvind Trivedi, who was not only an exceptional actor but also was passionate about public service. For generations of Indians, he will be remembered for his work in the Ramayan TV serial. Condolences to the families and admirers of both actors. Om Shanti. pic.twitter.com/cB7VaXuKOJ
पीएम मोदी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा के नट्टू काका उर्फ घनश्याम नायक को भी श्रद्धांजलि दी, जिनका निधन सोमवार को कैंसर के कारण हो गया था। पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखा,पिछले कुछ दिनों में, हमने दो प्रतिभाशाली कलाकारों को खो दिया। उन दोनों कलाकारों ने अपने काम से लोगों को दिल जीता था। श्री घनश्याम नायक को उनकी बहुमुखी किरदारों के लिए याद किया जाएगा, विशेष रूप से लोकप्रिय शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में. वह बेहद दयालु और विनम्र भी थे।
In the last few days, we have lost two talented actors who won the hearts of people through their works. Shri Ghanashyam Nayak will be remembered for his multifaceted roles, most notably in the popular show ‘Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah.’ He was also extremely kind and humble. pic.twitter.com/nwqKVpm4ry
बता दें, 82 साल के अरविंद त्रिवेदी काफी समय से बीमार थे और दिल का दौरा पड़ने के चलते उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार बुधवार सुबह मुंबई में होगा। रामानंद सागर के धारावाहिक रामायण में लंकापति रावण का रोल निभाकर अरविंद त्रिवेदी ने खासी लोकप्रियता बटोरी थी। अरविंद मूल रुप से मध्य प्रदेश के शहर इंदौर से ताल्लुक रखते थे।
वहीं तारक मेहता का उल्टा चश्मा (taarak mehta ka ooltah chashmah) में नट्टू काका (Nattu Kaka) का किरदार निभाने वाले घनश्याम नायक (Ghanshayam Nayak) का रविवार को निधन हो गया था। वे 76 साल के थे और पिछले एक साल से कैंसर से पीड़ित थे। अप्रैल के महीने में घनश्याम नायक के गले में कुछ स्पॉट्स पाए गए थे, जिसके बाद उनका ऑपरेशन हुआ था। घनश्याम नायक फैंस के बीच नट्टू काका के नाम से फेमस थे।