सोशल मीडिया पर सितारों को जहां उनकी तस्वीरों और लुक्स के लिए तारीफ मिलती है तो वहीं कई बार वो ट्रोलिंग का शिकार भी हो जाते हैं। खासकर अभिनेत्रियों को अक्सर बिकिनी, स्विमसूट या छोटे कपड़े पहनने पर यूजर्स खरी-खोटी सुनाने लगते हैं। हाल ही में इसका शिकार दक्षिण भारतीय अभिनेत्री और कॉमेडियन विद्युलेख रमन हुई हैं। विद्युलेखा रमन इन दिनों अपने पति संजय संग हनीमून इंजॉय कर रही हैं। ऐसे में उन्होंने बीच पर मस्ती करते हुए स्विमसूट में अपनी तस्वीर साझा कर दी।
सोशल मीडिया: विद्युलेखा के स्विमसूट पहनने पर ट्रोल्स ने पूछा- तलाक कब है? मिला ऐसा जवाब कि बोलती हो गई बंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युलेखा ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'मुझे साल में छह छह महीने की छुट्टियां चाहिए'। इस तस्वीर पर कुछ लोगों ने जहां खूब प्यार लुटाया तो वहीं कई यूजर्स उन्हें ट्रोल करने लगे। तलाक की बातों से नाराज हुई अभिनेत्री ने ट्रोलर्स को इंस्टाग्राम पर ही एक पोस्ट साझा कर करारा जवाब दिया।
View this post on Instagram
रमन ने लिखा, 'दोस्तों, मुझे ऐसे मैसेज किए जा रहे हैं कि मेरा तलाक कब होने वाला है, सिर्फ इसलिए क्योंकि मैंने स्विमसूट पहना है? वाह, 1920 में रहने वाले अंकल आंटी साल 2021 में चले आइए। ये नकारात्मक कमेंट इतने बुरे नहीं है जितनी की ये बात की इससे आपकी छोटी सोच पता चल रही है। अगर औरत के कपड़े से ही तलाक होता है तो फिर शादी में हर किसी को हमेशा सलीके से कपड़े पहनकर रहना चाहिए'।
आगे उन्होंने लिखा, 'मैं बहुत खुशनसीब हूं कि मुझे संजय जैसे सुलझे हुए पति मिले जिन्हें इन सब बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने मुझसे कहा कि मैं इन सारी बातों को ध्यान में ना रखूं लेकिन मुझसे ये बर्दाश्त नहीं हो रहा था। मैं आपको नकारात्मक, खराब और हद से छोटे दिमाग को बदल नहीं सकती। मैं बस उम्मीद करती हूं कि आपके जीवन में जो औरते हों वो आपके जैसी सोच रखने वाले लोगों के खिलाफ खड़ी हो सकें। जियो और जीने दो'।
विद्युलेखा रमन ने लॉकडाउन में सगाई की थी और कुछ समय पहले ही उन्होंने शादी की है। सगाई की खबर साझा करते हुए उन्होंने लिखा था, 'मेरी और संजय की रोका सेरेमनी 26 अगस्त 2020 को परिवार और दोस्तों के बीच हुई। ये हमारी नई सुबह की नई रोशनी है और आप लोगों से मिले प्यार के लिए हम आपका आभार व्यक्त करते हैं'। उनकी तस्वीरों पर वरुण तेज, राशी खन्ना, साई धर्म तेज जैसे कई सेलेब्स ने बधाई दी थी।