कोरोना काल में लॉकडाउन खत्म होने के बाद जब से अनलॉक शुरू हुआ है, अपराधों की बाढ़ सी आ गई है। इन अपराधियों ने अब फिल्मी हस्तियों को भी सरेआम निशाना बनाना शुरू कर दिया है। ऐसे ही एक मामले में अभिनेत्री के कुछ वीडियोज वायरल करने की धमकी दी गई। लेकिन, हीरोइन हिम्मतवाली निकली। उसने तुरंत पुलिस को मामले की जानकारी दी और इसका नतीजा ये हुआ कि पुलिस ने फुर्ती दिखाते हुए चार मुजरिमों को धर दबोचा।
अपराजिता: फोन पर मिली बदनाम कर देने की धमकी, इस हीरोइन ने पुलिस से मिलकर सबको पहुंचा दिया जेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये मामला अभिनेत्री शामना कासिम से जुड़ा है। शामना को धमकी भरे फोन आ रहे थे। और कुछ लोग उससे जबरन वसूली करने के लिए डराने वाले बातें कर रहे थे। वसूली करने वाले ये लोग लगातार शामना से पैसे की मांग कर रहे थे और न देने की हालत में कुछ वीडियोज इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दे रहे थे। शामना ने पूरे मामले में संयम से काम लिया और पहले तो अपने घर वालों को भरोसे में लिया। पिता ने भी अपनी बेटी से सवाल जवाब करने की बजाय पूरे मामले में उसका साथ दिया और खुद पुलिस में मामला दर्ज कराया।
ये मामला मलायलम फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा है। वहां के स्थानीय पत्रकारों के मुताबिक शामना के पिता के पास उनकी बेटी की शादी को लेकर फोन पर ही एक प्रस्ताव आया। इस बातचीत के दौरान उन्हें बताया गया कि दूल्हा दुबई में एक बिजनेसमैन है जोकि उत्तरी केरल के कोझीकोड में एक परिवार से ताल्लुक रखता है। इससे प्रभावित होकर शामना के पिता ने लड़के से मिलने की इच्छा जाहिर की और मिलने के लिए अपने घर बुलाया। इसके बाद छह लोग उनके घर पर आए।
बताया जाता है इन लोगों ने इसी दौरान उनके घर पर ही कुछ वीडियोज शूट किए और बाद में पैसे की मांग करने लगे। जब उन्होंने पैसे देने और उनकी मांगों को पूरा करने से मना कर दिया तो उन्होंने इस शादी के प्रस्ताव को भी झूठा करार दिया। शिकायत होने पर केरल पुलिस ने छानबीन करके इन सभी के कॉल रिकॉर्ड्स निकाले और उन्हें ट्रैक किया। इस छानबीन में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है और इसे सीधे तौर पर जबरन वसूली करने वाला एक रैकेट बताया है।
अभिनेत्री शामना कासिम ने इस बारे में एक स्थानीय न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा, 'कोई और उनके जाल में न फंसे इसलिए मैंने तुरंत इस घटना के बारे में अपने पिताजी को बताया और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। वह पहले से ही एक वसूली गैंग वाले लोग लगते थे।' शामना कासिम साउथ की चर्चित अभिनेत्री हैं और अब तक 'अवुनु', 'कोड़ीवीरान' जैसी 40 से ज्यादा मलयालम, तमिल और तेलुगू फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
पढ़ें: सिया कक्कड़ को Tik Tok वीडियोज बनाने की वजह से मिल रही थीं धमकियां, करीबियों ने किए बड़े खुलासे