इन दिनों मनोरंजन जगत अपने बुरे दौर से गुजर रहा है। एक तरफ कोरोना वायरस की मार तो दूसरी तरफ एंटरटेनमेंट जगत ने अपने कई दिग्गज कलाकारों को खो दिया है। इस बीच टिक-टॉक स्टार सिया कक्कड़ की आत्महत्या ने फिर से लोगों को हिला दिया है और आत्महत्या जैसे मुद्दे पर फिर से सोचने को मजबूर कर दिया है। फिलहाल पुलिस मौत की जांच कर रही हैं। वहीं सिया कक्कड़ की आत्महत्या को लेकर उनके करीबियों ने बड़ा खुलासा किया है।
सिया कक्कड़ को Tik Tok वीडियोज बनाने की वजह से मिल रही थीं धमकियां, करीबियों ने किए बड़े खुलासे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिया कक्कड़ दिल्ली के गीता कॉलोनी में परिवार के साथ रहती थीं। उनके परिवार में माता-पिता भाई-बहन हैं। सिया कक्कड़ ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी में अपना डांस वीडियो साझा किया था, जिसमें वह पंजाबी गाने पर डांस करती नजर आ रही थीं। बताया जा रहा है कि वह इस तरह के डांस वीडियो रोजोना सोशल मीडिया पर साझा करती रहती थी। जिसके लिए उन्हें धमकी मिल रही थी।
परिवार के अनुसार आत्महत्या वाले दिन सिया कक्कड़ रोज की तरह सामान्य दिख रही थीं। इतना ही नहीं आत्महत्या से एक रात पहले आखिरी बार उनकी अपने मैनेजर से भी बात हुई थी, उस समय भी वह बातचीत से सामान्य लग रही थीं। ऐसे में किसी को समझ नहीं आ रहा कि सिया ने ऐसा क्यों किया।
परिवार के सूत्रों ने बताया कि सिया कक्कड़ को बीते काफी वक्त से टिक टॉक पर वीडियोज बनाने के लिए धमकियां मिल रही थी। जिसकी वजह से वह कभी- कभी परेशान भी हो जाती थीं। हालांकि यह स्पष्ट रूप से नहीं कहा जा सकता कि सिया कक्कड़ के मौत की वजह यही है। पुलिस उनकी मौत को लेकर हर स्तर पर छानबीन कर रही है।
आपको बता दें कि सिया कक्कड़ महज 16 साल की थीं। उन्होंने बीती रात को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। असमय हुई उनकी मौत को लेकर सिया कक्कड़ के परिवार और उनके करीबी काफी हैरान और परेशान हैं। लोगों को यह विश्वास कर पाना मुश्किल हो रहा है कि उन्होंने आत्महत्या जैसा खतरनाक कदम क्यों उठाया।
पढ़ें: सैफ के साथ अभी फिल्म शुरू नहीं करेंगे आमिर खान, पूरा ध्यान 'फॉरेस्ट गम्प' की रीमेक 'लाल सिंह चड्ढा' पर