फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिंगर उदित नारायण के बेटे आदित्य को मिली जमानत, इस मामले में हुए थे गिरफ्तार

Tue, 13 Mar 2018 08:13 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 13 Mar 2018 08:13 AM IST
विज्ञापन
police arrested singer aditya narayan in road accident case
आदित्य नारायण (फाइल फोटो)

आदित्य नारायण को एक्सीडेंट मामले में जमानत मिल गई है। उन्हें दस हजार रुपय के जुर्माने पर छोड़ा गया है। बता दें कि गायकी के सरताज उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण को गिरफ्तार कर लिया गया था। ऑटोरिक्शा में टक्कर मारने के चलते वर्सोवा पुलिस ने उन्हें अरेस्ट किया था। इस हादसे में ऑटोरिक्शा में मौजूद 2 लोग घायल हो गये थे...

police arrested singer aditya narayan in road accident case
singers

घायल होने वालों में 64 साल का ड्राइवर और 32 साल की एक महिला सवारी शामिल थी। यह घटना लोखंडवाला में इंद्रलोक बिल्डिंग के पास की है। एक्सीडेंट के बाद सिंगर आदित्य खुद अपनी गाड़ी से घायल महिला को अस्पताल लेकर गए थे।  


police arrested singer aditya narayan in road accident case
एयरपोर्टकर्मी से बहस करते हुए आदित्य नारायण

यह पहली मर्तबा नहीं हैं जब आदित्य इस मुसीबत में फंसे हों। इससे पहले पिछले साल ही आदित्य का एक एयरलाइन के स्टाफ मेंबर को धमकाने और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए एक वीडियो लीक हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
police arrested singer aditya narayan in road accident case
singer

उस दौरान मामला एक्सट्रा लगेज को लेकर गरमाया था। दरअसल, रायपुर एयरपोर्ट पर अतिरिक्त लगेज के मुद्दे पर आदित्य और इंडिगो कर्मियों के बीच जमकर नोकझोंक हुई थी। मामला इतना बढ़ गया कि आदित्य ने इंडिगो कर्मियों को धमकी तक दे डाली।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed