{"_id":"5aa6abe54f1c1bb7758b4f87","slug":"shoojit-sircar-saya-irrfan-khan-fine-now-statement-will-release-soon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इरफान खान की सेहत को लेकर बोले शूजित सरकार, अटकलें मत लगाइए, जल्द जारी करेंगे बयान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इरफान खान की सेहत को लेकर बोले शूजित सरकार, अटकलें मत लगाइए, जल्द जारी करेंगे बयान
Tue, 13 Mar 2018 08:13 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 13 Mar 2018 08:13 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
Shoojit Sircar & Irrfan khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म मेकर शूजित सरकार ने सोमवार को इरफान खान के स्वास्थ्य को लेकर मीडिया और फैंस से अनुरोध करते हुए कहा, ‘वह बिल्कुल ठीक हैं, किसी भी प्रकार की चिंता न करें। मैं आप लोगों से अनुरोध करता हूं कि किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं।’ उन्होंने कहा कि अभिनेता अब ठीक हैं और वह जल्द ही दूसरा बयान जारी करेंगे।
2 of 4
बता दें कि पिछले दिनों इरफान खान ने ट्विटर पर लिखा था कि उन्हें एक रेयर बीमारी हुई है लेकिन वह हार नहीं मानेंगे। फिल्म ‘पीकू’ में इरफान खान के साथ काम कर चुके निर्देशक शूजित सरकार ने कहा है कि इरफान अब ठीक हैं और जल्द ही वह इसको लेकर बयान जारी करेंगे। बकौल शूजित, उन्होंने इरफान से दो-तीन बार मुलाकात की है और चिंता करने की कोई बात नहीं है।
3 of 4
‘पीकू’ में निर्देशक के तौर पर अभिनेता इरफान के साथ काम कर चुके शूजित ने कहा कि इरफान उनके बहुत करीब हैं। उन्होंने कहा, ‘'मुझे लगता है कि इरफान पहले ही एक प्रेस रिलीज जारी कर चुके हैं और उन्होंने (उनके स्वास्थ्य के बारे में) अटकलें नहीं लगाने को कहा है> वह एकमात्र अभिनेता हैं, जिन्हें हमारे देश में हालीवुड स्टार कहा जाता है, जो शीर्ष निर्देशकों के साथ काम कर चुके हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
शूजित सरकार ने कहा, ‘मैं उनसे दो तीन बार मिल चुका हूं, वह फिर से बयान जारी करने वाले हैं। आपके सभी सवालों का जवाब दिया जाएगा। वह एक शानदार व्यक्ति हैं, मैं उनके बहुत करीब हूं। कृपया चिंता मत कीजिए। वह अब ठीक हैं, वह जल्द ही बयान जारी करेंगे। लेकिन कृपया, मैं हाथ जोड़कर कहता हूं कि अटकलें मत लगाइए।’
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।