फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

47 साल पुराने यौन उत्पीड़न केस में एक्टर जितेंद्र पर FIR दर्ज, इस महिला ने लगाए आरोप

Wed, 07 Mar 2018 07:47 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 07 Mar 2018 07:47 AM IST
विज्ञापन
police filed fir against actor jitendra kumar for Sexual harassment
Jitendra
फिल्म अभिनेता जितेंद्र के खिलाफ 47 साल पुराने यौन उत्पीड़न के मामले में महिला थाना न्यू शिमला में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जितेंद्र की एक करीबी महिला रिश्तेदार ने यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं।
police filed fir against actor jitendra kumar for Sexual harassment
Jitendra

महिला ने अपने वकील के माध्यम से फरवरी महीने में हिमाचल के पुलिस महानिदेशक को ई-मेल से शिकायत भेज कर जितेंद्र पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद पीड़ित महिला के साथ पुलिस लगातार संपर्क में है। महिला शिमला आने और मजिस्ट्रेट के सामने बयान देने के लिए तैयार हो गई है। 

police filed fir against actor jitendra kumar for Sexual harassment
jitendra

इसके बाद ही पुलिस जितेंद्र पर कानूनी शिकंजा कसेगी। शिकायत में महिला ने आरोप लगाया गया है कि साल 1971 में शिमला के एक होटल में जितेंद्र ने उनका यौन उत्पीड़न किया। उस समय महिला की उम्र 18 साल की थी और जितेंद्र 28 साल के थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
police filed fir against actor jitendra kumar for Sexual harassment
jitendra

महिला के मुताबिक, रवि कपूर (जितेंद्र) कार में उसके दिल्ली स्थित घर आया। कार में ड्राइवर और दो अन्य फिल्म स्टार भी थे। उसे कहा गया कि शिमला में फिल्म की शूटिंग देखने चलना है। वह जितेंद्र के साथ कार में बैठ गई और सभी शिमला आ गए।

विज्ञापन
police filed fir against actor jitendra kumar for Sexual harassment
jitendra

महिला के मुताबिक जब शिमला पहुंचे तो सीधे होटल चले गए। वह थक चुकी थी, इसलिए होटल के कमरे में सो गई। रात को जब वह सोई हुई थी तो जितेंद्र उसके कमरे में आए और यौन उत्पीड़न किया। पीड़ित महिला का कहना है कि वह इतने साल अपने पिता की वजह से चुप रही। अब पिता के निधन के बाद उन्होंने शिकायत करने का फैसला किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed