{"_id":"5ee517218ebc3e42fd1f5cd3","slug":"police-seize-over-100-bottles-of-liquor-from-baahubali-fame-actress-ramya-krishnan-car","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्म बाहुबली की इस अभिनेत्री की कार से मिला शराब की बोतलों का जखीरा, ड्राइवर गिरफ्तार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्म बाहुबली की इस अभिनेत्री की कार से मिला शराब की बोतलों का जखीरा, ड्राइवर गिरफ्तार
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Sat, 13 Jun 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ramya krishnan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
निर्माता वाशू भगनानी की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में अमिताभ बच्चन की हीरोइन रहीं दक्षिण की मशहूर अभिनेत्री राम्या कृष्णन एक नए विवाद में घिर गई हैं। जी टीवी उनकी जयललिता पर बनी सीरीज को प्रसारित करने की तैयारी ही कर रहा है कि इसी बीच खबर ये आ रही है कि उनकी एक गाड़ी को पुलिस ने करीब सौ बोतल शराब के साथ अपने कब्जे में ले लिया है।
2 of 5
ramya krishnan
राम्या कृष्णन को नई पीढ़ी के लोग उनकी बहुचर्चित फिल्मों बाहुबली के लिए लिए जानते हैं। फिल्म में उनका शिवगामी का रोल जल्द ही नेटफ्लिक्स की एक सीरीज में भी दिखने वाला है। लेकिन, इस शोहरत पर बट्टा लगाने का काम उनके स्टाफ ने किया है, जिसे मिली जानकारी के मुताबिक चेन्नई पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस का आरोप है कि राम्या कृष्णन की कार से लिकर (शराब) की बोतलें बरामद हुई हैं।
3 of 5
राम्या कृष्णनन
- फोटो : instagram
चेन्नई पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राम्या कृष्णन की कार को पुलिस ने गुरुवार को चेकिंग के लिए रोका तो उसका ड्राइवर पुलिस से भिड़ने की सूरत में दिखा। इस पर पुलिस को शक हुआ तो पुलिस ने उस एसयूवी की तलाशी ली। गाड़ी से 96 बोतलें शराब की बरामद हुई हैं। घटना के वक्त राम्या कृष्णन की टोयोटा इनोवा कार टीएन 07 सीक्यू 0099 महाबलीपुरम से चेन्नई आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राम्या कृष्णनन
- फोटो : instagram
पुलिस ने बताया कि बरामद बोतलों में बियर और हार्ड लिकर दोनों शामिल है। पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में राम्या के ड्राइवर सेल्वाकुमार को गिरफ्तार कर लिया। कुछ स्थानीय पत्रकारों के मुताबिक घटना के समय राम्या कृष्णन भी कार में मौजूद थीं, हालांकि कुछ लोगों ने ये भी बताया कि राम्या अपनी बहन के साथ घटना की जानकारी मिलने के बाद थाने पहुंचीं।
विज्ञापन
5 of 5
Ramya Krishnan
पुलिस का कहना है कि राज्य में लॉकडाउन के प्रतिबंधों के मुताबिक शहर में शराब बेचना या लाना ले जाना प्रतिबंधित है। राम्या कृष्णन ने अब तक इस बारे में कुछ नहीं कहा है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने ड्राइवर को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।