फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ponniyin Selvan: 'पीएस-1' की रिलीज से पहले ऐश्वर्या ने बॉलीवुड बनाम साउथ पर तोड़ी चुप्पी, कह दी ये बड़ी बात

Tue, 27 Sep 2022 01:14 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 27 Sep 2022 01:14 PM IST
विज्ञापन
Ponniyin Selvan 1 actress Aishwarya Rai on South vs Bollywood debate know here what actress said
ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय जल्द ही फिल्म 'पोन्नियिन सेलवम-1' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म से एक्ट्रेस चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। फिलहाल वह इसके प्रचार में जोर-शोर से जुटी हुई हैं। हाल ही में फिल्म के प्रमोशन के दौरान जब उनसे बॉलीवुड बनाम साउथ की फिल्मों के बारे में पूछा गया तो इस मुद्दे पर उन्होंने खुलकर अपनी बात रखी।



Ankita Murder Case: भोजपुरी अभिनेत्री ने पोस्ट शेयर कर अंकिता के लिए मांगा न्याय, लिखा- उत्तराखंड की बेटी...

Ponniyin Selvan 1 actress Aishwarya Rai on South vs Bollywood debate know here what actress said
ऐश्वर्या राय - फोटो : insta

एक्ट्रेस ने कहा कि अभी भारतीय सिनेमा के लिए एक अद्भुत समय है क्योंकि दर्शक हर हिस्से से फिल्में देखना चाहते हैं। कई दक्षिण भारतीय फिल्में जैसे आरआरआर, पुष्पा: द राइज और केजीएफ चैप्टर 2 हाल के दिनों में पैन इंडिया हिट हुई हैं। ऐश्वर्या ने कहा कि इससे यह साफ तौर पर पता चलता है कि लोग देश भर के सिनेमा को पसंद कर रहे हैं।

Adipurush: सामने आई आदिपुरुष के टीजर की रिलीज डेट, भगवान राम की नगरी में इस दिन जारी होगा फिल्म का फर्स्ट लुक

Ponniyin Selvan 1 actress Aishwarya Rai on South vs Bollywood debate know here what actress said
ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया

ऐश्वर्या ने कहा कि भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के बीच भाषा की बाधा अब टूट रही है और हर जगह की फिल्में अब सभी को देखने को मिल रही हैं। पिछले कुछ महीनों में कई गैर-हिंदी फिल्में पूरे भारत में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई हैं। हाल के महीनों में, हिट के रूप में उभरी हिंदी फिल्मों की संख्या गैर-हिंदी फिल्मों की तुलना में कम थी। जूनियर एनटीआर, राम चरण, आलिया भट्ट और अजय देवगन अभिनीत एसएस राजामौली की आरआरआर जैसी फिल्में तेलुगु में बनाई गईं, और अन्य भाषाओं में डब और रिलीज की गईं।

Indian Idol 13: सोशल मीडिया पर शुरू हुई ‘इंडियन आइडल 13’ को बायकॉट करने की मांग, जानें क्या है पूरा माजरा

विज्ञापन
विज्ञापन
Ponniyin Selvan 1 actress Aishwarya Rai on South vs Bollywood debate know here what actress said
ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने आगे कहा कि मुझे लगता है कि पारंपरिक ढंग से सोचने की जगह अब हमें दर्शकों की पसंद के हिसाब से अलग तरीके से सोचना पड़ेगा। बता दें कि ऐश्वर्या के अलावा इस फिल्म में चियान विक्रम, कार्थी, तृषा कृष्णन, जयराम रवि, ऐश्वर्या लक्ष्मी, शोभिता धुलिपाला नजर आने वाली हैं। इसका निर्देशन मणिरत्नम ने किया है। यह फिल्म 30 सितंबर को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसका मुकाबला ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म 'विक्रम वेधा' से है।

Drishyam 2: अजय देवगन ने लोगों को फिर याद दिलाई 2 अक्टूबर की तारीख, 'दृश्यम 2' को लेकर दिया बड़ा हिंट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed