फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ponniyin Selvan: ऐश्वर्या राय ने छुए गुरु मणिरत्नम के पैर, अभिनेत्री के इस अंदाज पर फिदा हुए फैंस

Tue, 27 Sep 2022 10:19 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 27 Sep 2022 10:19 AM IST
विज्ञापन
Ponniyin Selvan 1 Star Aishwarya Rai Touches Director Mani Ratnam's Feet Video viral on social media
ऐश्वर्या राय, मणिरत्नम - फोटो : सोशल मीडिया

मणिरत्नम के निर्देशन में बनी फिल्म 'पोन्नियिन सेलवम 1' (पीएस 1) 30 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। यह पैन इंडिया फिल्म है, जिसमें बॉलीवुड से लेकर साउथ के सितारे एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय भी नजर आएंगी और वह इन दिनों अपनी इस बिग बजट फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रही हैं, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। इसी बीच, ऐश्वर्या राय का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह फिल्म के निर्देशक मणिरत्नम के पैर छूते हुए दिख रही हैं।  

Ponniyin Selvan 1 Star Aishwarya Rai Touches Director Mani Ratnam's Feet Video viral on social media
ऐश्वर्या राय - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दरअसल, यह वीडियो 'पीएस 1' के प्रमोशनल इवेंट का है, जिसमें ऐश्वर्या राय और मणिरत्नम एक साथ बैठे हुए हैं। यह वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या राय, मणिरत्नम के पैर छूती हैं। हालांकि, इस दौरान निर्देशक उन्हें रोकते भी हैं। सोशल मीडिया पर दोनों का यह प्यार भरा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर फैंस भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं।  

ये भी पढ़ें:- PS1: 64 साल का सफर और अमेरिका की खोज से पहले की कहानी, यहां जानिए 'पोन्नियिन सेल्वन' से जुड़ी खास डिटेल

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ᴀɪꜱʜᴡᴀʀʏᴀ ʀᴀɪ (@aishoholic)

Ponniyin Selvan 1 Star Aishwarya Rai Touches Director Mani Ratnam's Feet Video viral on social media
ऐश्वर्या राय, मणिरत्नम - फोटो : Social Media

बता दें कि ऐश्वर्या राय, मणिरत्नम को अपना गुरु मानती हैं। साल 1997 में ऐश्वर्या राय ने मणिरत्नम की फिल्म 'इरुवर' से सिनेमा जगत में कदम रखा था। इसके बाद वह मणिरत्नम के निर्देशन में बनी फिल्म 'गुरु' और 'रावण' में भी दिखी थीं। 'गुरु' साल 2007 में रिलीज हुई थी और 'रावण' साल 2010 में सिनेमाघरों में आई थी।

ये भी पढ़ें:- PS1: 'पोन्नियिन सेल्वन' के सेट से सामने आईं बीटीएस तस्वीरें, को-स्टार्स के साथ मस्ती करती दिखीं ऐश्वर्या राय

विज्ञापन
विज्ञापन
Ponniyin Selvan 1 Star Aishwarya Rai Touches Director Mani Ratnam's Feet Video viral on social media
पीएस-1 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि मणिरत्नम के निर्देशन में बनी फिल्म 'पीएस 1' को लायका प्रोडक्शन्स ने मद्रास टॉकीज के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म का संगीत ए आर रहमान ने दिया है। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय के अलावा, चियान विक्रम, तृषा, जयम रवि, और कार्ति जैसे सितारे एक साथ नजर आएंगे। 'पोन्नियिन सेल्वन 1' तमिल, हिंदी, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज की जाएगी। 30 सितंबर को ही ऋतिक रोशन की फिल्म 'विक्रम वेधा' भी रिलीज हो रही है। यानी 30 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश देखने को मिलेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed