{"_id":"62cb118998ff4d3d3e1df681","slug":"ponniyin-selvan-aishwarya-rai-bachchan-18-artisans-worked-for-6-months-to-make-jewelry-for-actress-queen-look","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ponniyin Selvan: ऐश्वर्या को रानी बनाने के लिए कारीगरों ने इतने दिनों तक की मेहनत, तब जाकर मिला 10वीं सदी जैसा लुक ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ponniyin Selvan: ऐश्वर्या को रानी बनाने के लिए कारीगरों ने इतने दिनों तक की मेहनत, तब जाकर मिला 10वीं सदी जैसा लुक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Sun, 10 Jul 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
ऐश्वर्या राय
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेल्वन इस समय काफी चर्चा में है। जब से फिल्म के पोस्टर जारी हुए हैं, तब से ही इसे काफी पसंद किया है। ये फिल्म 500 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। मणिरत्नम की ये काफी बड़े बजट वाली फिल्म है। नार्थ से लेकर साउथ तक फिल्म का क्रेज देखने को मिल रहा है। जब से इसका टीजर रिलीज हुआ है तब से फिल्म का नाम लोगों की जुबान से हटने का नाम नहीं ले रहा है। क्योंकि पिछले दिनों साउथ की फिल्मों के क्रेज नॉर्थ की तरफ कुछ ज्यादा ही देखा जा रहा है। ऐसे में एक और पैन इंडिया फिल्म को लेकर लोगों की काफी दिलचस्पी है। इन्ही सब के बीच पोन्नियिन सेल्वन में ऐश्वर्या राय के लुक को काफी पसंद किया गया है।
2 of 4
ऐश्वर्या राय
- फोटो : इंस्टाग्राम
पोन्नियिन सेल्वन फिल्म में वह रानी नंदिनी का किरदार निभा रही हैं। पोस्टर से लेकर टीजर तक में ऐश्वर्या का शाही अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस फिल्म में जो गहने ऐश्वर्या ने पहने हैं, उन्होंने अभिनेत्री की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन गहनों को बनाने में और ऐश्वर्या को रानी बनने में फिल्म में कितना समय लगा। तो आपको बता दें कि ऐश्वर्या के इन गहनों को बनाने में 18 कारीगरों को दिन-रात छह महीने तक मेहनत करनी पड़ी तब जाकर ये गहने तैयार हुए थे, और तब अभिनेत्री को इस लुक में ढाला जा सका।
3 of 4
पीएस-1
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐश्वर्या की ज्वैलरी हैदराबाद की एक कंपनी ने तैयार की है। इन गहनों को 10वीं सदी जैसा लुक देने में कारीगरों को करीब 6 महीने लग गए। उनके द्वारा पहने नेकलेस, झुमके, अंगूठी को कुंदन से बनाया गया है। ऐश्वर्या राय के साथ फिल्म में लीड रोल प्ले कर रही तृषा के गहनों को भी खासतौर पर डिजाइन करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
पीएस-1
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म की बात करें तो पोन्नियिन सेल्वन में विक्रम, कार्थी, ऐश्वर्या राय बच्चन, जयम रवि, शोभिता धूलिपाला आदि कलाकार प्रमुख भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म में ऐश्वर्या राय नंदिनी के अलावा मंदाकिनी देवी के किरदार में भी नजर आएंगी। फिल्म में विक्रम 'आदित्य करिकालन' और कार्थी 'वंथियाथेवन' का किरदार निभाने वाले हैं। फिल्म को लेकर फैंस भी काफी उत्सुक हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।