फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PS1: 64 साल का सफर और अमेरिका की खोज से पहले की कहानी, यहां जानिए 'पोन्नियिन सेल्वन' से जुड़ी खास डिटेल

Tue, 27 Sep 2022 08:19 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Tue, 27 Sep 2022 08:19 AM IST
विज्ञापन
ponniyin selvan box office collection prediction mani ratnam ps1 release date cast crew story advance booking
पीएस-1, मणिरत्नम - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ सिनेमा की फिल्में इस समय बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन कर रही हैं और मेकर्स भी एक के बाद एक मेगा बजट फिल्मों को पैन इंडिया स्तर पर रिलीज कर रहे हैं। इस समय निर्देशक मणिरत्नम की आगामी फिल्म 'पीएस-1' का भी दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। यह एक मल्टी स्टारर फिल्म है, जिसमें साउथ के की दिग्गज कलाकार समेत अभिनेत्री ऐश्वर्या राय भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में न सिर्फ भारी-भरकम बजट खर्च किया गया है बल्कि इसे बनाने में भी लंबा वक्त लगा है। तो चलिए जानते हैं फिल्म से जुड़ी कुछ खास डिटेल्स।

ponniyin selvan box office collection prediction mani ratnam ps1 release date cast crew story advance booking
पीएस-1 - फोटो : सोशल मीडिया

आईमैक्स में रिलीज होने वाली पहली साउथ फिल्म
पोन्नियिन सेल्वन एक मेगा बजट फिल्म हैं, जिसमें शानदार सेट से लेकर दमदार विजुअल्स होंगे। सबसे खास बात ये हैं कि दर्शक इस फिल्म का अनुभव आईमैक्स में ले सकेंगे। यह पहली तमिल फिल्म होगी जो आईमैक्स में रिलीज होगी। दरअसल, आईमैक्स एक ऐसी प्रणाली है, जिसमें हाई रिजॉल्यूशन वाले कैमरे, प्रोजेक्टर्स होते हैं। इसकी स्क्रीन का आकार भी काफी बड़ा होता है।

ponniyin selvan box office collection prediction mani ratnam ps1 release date cast crew story advance booking
पीएस-1 - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'पीएस 1' की स्टार कास्ट भी है जबरदस्त
मणिरत्नम की ड्रीम प्रोजेक्ट पोन्नियिन सेल्वन में अभिनेता विक्रम चियान, जयम रवि, कार्थी, ऐश्वर्या राय बच्चन और त्रिशा कृष्णन मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के लिए सभी स्टार्स ने मोटी फीस ली है। रिपोर्ट की मानें तो पीएस 1 के लिए अभिनेता विक्रम ने 12 करोड़, ऐश्वर्या राय ने 10 करोड़, जयराम रवि ने 8 करोड़, प्रकाश राज एक करोड़, ऐश्वर्या लक्ष्मी ने 1.5 करोड़, तृषा कृष्णन ने 2.5 करोड़ और शोभिता धूलिपाला ने 1 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
ponniyin selvan box office collection prediction mani ratnam ps1 release date cast crew story advance booking
पीएस-1 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इतने बजट में बनी है पोन्नियिन सेल्वन
फिल्म पोन्नियिन सेल्वन एक ऐतिहासिक ड्रामा है ऐसे में इसके शानदार सेट्स लगाने से लेकर स्टार कास्ट की फीस और राजसी पोशाक आदि पर काफी खर्च किया गया है। जानकारी के मुताबिक, पोन्नियिन सेल्वन मे करीब 500 करोड़ की लागत लगी है। इसके साथ ही बता दें की इस फिल्म को 1958 में निर्माता एमजी रामचंद्रन ने अनाउंस किया था लेकिन कई कारणों के चलते समय लंबा खिंचता चला गया और अब कहीं जाकर पीएस 1 स्क्रीन तक पहुंचने वाली है।

विज्ञापन
ponniyin selvan box office collection prediction mani ratnam ps1 release date cast crew story advance booking
पीएस-1 - फोटो : सोशल मीडिया

अमेरिका की खोज से पहले की कहानी
पोन्नियिन सेल्वन तमिल के महानतम नॉवेल माने जाने वाले पोन्नियिन सेल्वन पर आधारित है। इसमें राजा चोल की कहानी दिखाई गई है। हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अभिनेता विक्रम चियान को फिल्म के बारें में बात करते हुए देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यह 9वीं सदी की बात है और उस समय के 500 साल के बाद तक, अमेरिका को कोलंबस द्वारा खाजा भी नहीं गया था। इसके अलावा भी इस विषय पर उन्होंने कई महत्वपूर्ण बातें बताईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed