फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PS-1 Box Office Collection Day 2: मणिरत्नम की पीएस-1 का जादू चल पड़ा, दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन

Sun, 02 Oct 2022 10:22 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 02 Oct 2022 10:22 AM IST
विज्ञापन
Ponniyin Selvan Part 1 Day 2 Box Office Collection: Mani Ratnam Aishwarya Rai Bachchan movie doing Good
PS-1 - फोटो : सोशल मीडिया

मणिरत्नम के निर्देशन में बनी फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन' अपनी रिलीज के साथ ही जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। पहले ही दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन शानदार रहा। विक्रम, जयम रवि, कार्थी, तृषा और ऐश्वर्या राय बच्चन जैसे सितारों से सजी इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज दिखाई दे रहा है। साउथ से लेकर हिंदी पट्टी तक फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। पहले दिन जहां फिल्म ने शानदार कमाई की, वहीं अब इसका दूसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। 

Ponniyin Selvan Part 1 Day 2 Box Office Collection: Mani Ratnam Aishwarya Rai Bachchan movie doing Good
PS-1 - फोटो : सोशल मीडिया

30 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म की कहानी कल्कि कृष्णमूर्ति द्वारा लिखे गए उपन्यास पर आधारित है। फिल्म मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमें साउथ से लेकर बॉलीवुड के जाने माने कलाकार नजर आ रहे हैं। यही वजह है कि फिल्म के प्रति दर्शकों में भी जबरदस्त उत्साह है। फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन इस बात की पुष्टि करता है। तकरीबन 500 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 36.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। अब फिल्म का दूसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है।

Ponniyin Selvan Part 1 Day 2 Box Office Collection: Mani Ratnam Aishwarya Rai Bachchan movie doing Good
PS-1 - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि फिल्म 'पीएस 1' एक हिस्टोरिकल ड्रामा है, जिसकी कहानी चोल साम्राज्य के गौरवशाली इतिहास पर आधारित है। इस वजह से फिल्म की पृष्ठभूमि से लेकर कथा वस्तु और शानदार सेट्स तक दर्शकों के लिए सिनेमा के अनुभव को बेहतर बनाते हैं। फिल्म में बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा ऐश्वर्या राय की उपस्थिति अपने आप में फिल्म देखने की एक वजह हो सकती है! बात कलेक्शन की करें तो पहले दिन जहां इस फिल्म ने 36.5 करोड़ रुपये कमाए, वहीं शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से फिल्म ने दूसरे दिन 32.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल कलेक्शन 69.00 करोड़ रूपये हो गया है। 

Vikram Vedha Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन भी सुस्त रही विक्रम वेधा की रफ्तार, सिर्फ इतनी हुई कमाई

विज्ञापन
विज्ञापन
Ponniyin Selvan Part 1 Day 2 Box Office Collection: Mani Ratnam Aishwarya Rai Bachchan movie doing Good
PS-1 - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी पट्टी में तो फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर ही रही है, दक्षिण में भी फिल्म का जादू चल पड़ा है। तमिल सिनेमा में ओपनिंग डे पर इतनी कमाई करने वाली यह तीसरी फिल्म है। शीर्ष दो स्थान पर रजनीकांत की "2.0" और "कबाली" विराजमान हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि दो दिन में 69.00 करोड़ रुपये का कारोबार करने वाली यह फिल्म अपने पहले वीकएंड पर 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है।

Bigg Boss 16: कौन हैं 'बिग बॉस 16 ' की कंटेस्टेंट श्रीजिता डे? बॉलीवुड में भी आजमा चुकी हैं हाथ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed