साल 2022 दक्षिण भारतीय फिल्मों के लिए काफी अच्छा रहा है। इन 9 महीनों में साउथ की कई फिल्में जबरदस्त हिट हुई हैं। इस बीच हाल ही में रिलीज हुई तमिल फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन पार्ट-1' ने भी बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग की है। फिल्म ने पहले दिन की कमाई के कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। इसके बाद दूसरे दिन भी फिल्म का कलेक्शन अच्छा रहा है। आइए जानते हैं कि शनिवार को अलग-अलग भाषाओं में फिल्म ने कितना बिजनेस किया है।
PS-1 Box office Collection: हर तरफ बज रहा 'पीएस-1' का डंका, जानें किस राज्य में फिल्म ने की कितनी कमाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस फिल्म को तमिल भाषी लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। मल्टीस्टारर इस फिल्म ने पहले दिन इस भाषा में 29.55 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे दिन भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी और 27.6 करोड़ का कारोबार किया। इसी के साथ तमिल भाषा में यह फिल्म दो दिनों में 57.17 करोड़ का कलेक्शन करने में कामयाब रही है।
Bigg Boss 16: पहली सुबह ही बिग बॉस ने कंटेस्टेंट्स को दिया तगड़ा झटका, तोड़ी शो की 15 साल पुरानी परंपरा
विक्रम स्टारर यह फिल्म तेलुगू भाषा में भी अच्छा बिजनेस कर रही है। इस पीरियड ड्रामा को पहले दिन लोगों ने काफी पसंद किया जिसकी वजह से शुक्रवार को फिल्म का कलेक्शन 4.45 करोड़ रहा। वहीं, दूसरे दिन इसने 3.45 करोड़ का बिजनेस किया। इसी के साथ तेलुगू भाषा में फिल्म का दो दिनों का कलेक्शन 7.9 करोड़ रुपये हो गया है।
Vikram Vedha Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन भी सुस्त रही विक्रम वेधा की रफ्तार, सिर्फ इतनी हुई कमाई
मणि रत्नम के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कमाई की रफ्तार मलयालम भाषा में थोड़ी सुस्त नजर आ रही है। फिल्म ने इस भाषा में 0.5 करोड़ की ओपनिंग की। वहीं, दूसरे दिन फिल्म की कमाई में थोड़ा उछाल देखने को मिला। शनिवार को फिल्म ने 0.7 करोड़ का कलेक्शन किया। मलयालम भाषा में इस फिल्म ने अब तक कुल 1.2 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
PS-1 Box Office Collection Day 2: मणिरत्नम की पीएस-1 का जादू चल पड़ा, दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन
पैन इंडिया रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन 2 करोड़ का कलेक्शन किया। शनिवार को फिल्म के कलेक्शन में थोड़ा उछाल देखने मिला। दूसरे दिन फिल्म ने 2.85 करोड़ का कलेक्शन किया। इस कमाई के साथ हिंदी पट्टी में यह फिल्म कुल 4.85 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है।
Hina Khan: टीवी एक्ट्रेस नहीं एयरहोस्टेस बनना चाहती थीं हिना, जानें कैसे तय किया छोटे पर्दे की बहू तक का सफर