सब्सक्राइब करें

PS-1 Box Office Collection Day 6: पीएस-1 को नहीं मिला दशहरा की छुट्टी का फायदा! छठवें दिन कमाई में आई गिरावट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 05 Oct 2022 09:43 PM IST
विज्ञापन
Ponniyin Selvan Part one ps 1 Box office collection day 6 mani ratnam aishwarya rai earinings reduces
पीएस 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मशहूर निर्देशक मणिरत्नम के निर्देशन में बनी उनकी ड्रीम फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन पार्ट 1' रिलीज के साथ ही धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है। पहले ही दिन का बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर 'पीएस 1' ने 'विक्रम वेधा' को धूल चटा दी थी। विक्रम, जयम रवि, कार्थी, तृषा और ऐश्वर्या राय बच्चन जैसे सितारों से सजी इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज दिखाई दे रहा है। साउथ के साथ-साथ हिंदी पट्टी तक फिल्म को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। तीन दिनों के भीतर ही 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली इस फिल्म की कमाई में जहां बीते दिन उछाल देखने को मिला था, वहीं बुधवार के सामने आए शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से फिल्म एक बार फिर टिकट खिड़की पर पिछड़ गई है। 

Trending Videos
Ponniyin Selvan Part one ps 1 Box office collection day 6 mani ratnam aishwarya rai earinings reduces
पीएस-1 - फोटो : सोशल मीडिया

30 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म की कहानी कल्कि कृष्णमूर्ति द्वारा लिखे गए उपन्यास पर आधारित है। पहले दिन 'पोन्नियिन सेल्वन' ने धमाकेदार कमाई करते हुए 36.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसके बाद दूसरे और तीसरे दिन फिल्म ने 34.6 करोड़ और 39.2 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इन आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने तीन दिनों के भीतर 100 करोड़ रुपये का जादुई आंकड़ा पार कर लिया था। लेकिन वीकएंड पर हुई इतनी शानदार कमाई के बाद फिल्म मंडे टेस्ट में पिछड़ती हुई नजर आई और इसके  कलेक्शन में 50 फीसदी गिरावट देखने को मिली।
Bhojpuri: रिलीज के दो दिन बाद भी ‘बोंधु तीन दिन 2.0’ का कमाल जारी, खेसारी लाल यादव और अर्शिया अर्शी की जोड़ी ने जीता फैंस का दिल

विज्ञापन
विज्ञापन
Ponniyin Selvan Part one ps 1 Box office collection day 6 mani ratnam aishwarya rai earinings reduces
पीएस-1 - फोटो : सोशल मीडिया

मंडे टेस्ट में मणिरत्नम की इस फिल्म की हालत पहले तीन दिनों के मुकाबले बहुत कम रही थी। 'पीएस-1' ने सोमवार को 50 फीसदी की गिरावट के साथ सिर्फ 19.25 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया। मंडे टेस्ट में औसत प्रदर्शन करने के बाद फिल्म की कमाई में मंगलवार को उछाल देखने को मिला और इसने पांचवें दिन 23.50 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं अब बुधवार यानी छठवें दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं, जिनके मुताबिक 'पीएस 1' को दशहरा की छुट्टी का कोई फायदा मिलता नहीं दिख रहा है। छठवें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली। 'पोन्नियिन सेल्वन' ने बुधवार को सिर्फ 20.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में ही सफल रही है, जिसके बाद अब इसका कुल कलेक्शन 171.85 करोड़ रुपये हो चुका है।
Bigg Boss 16: इन सेलेब्स की 'बिग बॉस' में हो सकती है वाइल्ड कार्ड एंट्री, देखने को मिलेगा हाई वोल्टेज ड्रामा

Ponniyin Selvan Part one ps 1 Box office collection day 6 mani ratnam aishwarya rai earinings reduces
पीएस 1 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि 'पीएस 1' एक ऐतिहासिक ड्रामा है, जिसकी कहानी चोल साम्राज्य के गौरवशाली इतिहास पर आधारित है। 500 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म में विक्रम, जयम रवि, कार्थी, तृषा और ऐश्वर्या राय बच्चन मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं। मणिरत्नम की इस फिल्म से ऐश्वर्या राय बच्चन ने काफी समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है।
Aryan Khan: आर्यन खान ने अनन्या पांडे को किया पूरी तरह नजरअंदाज, लोग बोले- गजब बेइज्जती है

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed