फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ponniyin Selvan: ऐश्वर्या ने 'पोन्नियन सेल्वन' के ट्रेलर लॉन्च पर छुए रजनीकांत के पैर, मणिरत्नम ने लगाया गले

Wed, 07 Sep 2022 12:30 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 07 Sep 2022 12:30 PM IST
विज्ञापन
Ponniyin Selvan Trailer Launch: Aishwarya Rai touched Rajinikanth feet at movie event
पोन्नियन सेल्वन' के ट्रेलर लॉन्च पर ऐश्वर्या राय ने रजनीकांत के पैर छुए - फोटो : सोशल मीडिया

ऐश्वर्या राय की बहुचर्चित फिल्म 'पोन्नियन सेल्वन' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। भव्य इवेंट में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया। इस दौरान दक्षिण सिनेमा की कई दिग्गज हस्तियों ने इस इवेंट में शिरकत की। साउथ के सुपर स्टार रजनीकांत भी इवेंट में आए। इस दौरान ऐश्वर्या राय बच्चन ने काफी सम्मानजनक तरीके से रजनीकांत का स्वागत किया। उन्होंने बाकायदा सुपरस्टार के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Ponniyin Selvan Trailer Launch: Aishwarya Rai touched Rajinikanth feet at movie event
ऐश्वर्या राय-रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय काफी लंबे वक्त बाद इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रजनीकांत से मिली हैं। उन्होंने वर्ष 2018 में फिल्म 'एंथिरन' और 2018 के सीक्वल फिल्म '2.0' में एक साथ काम किया था। रजनीकांत मंगलवार को चेन्नई में मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन पार्ट 1' के म्यूजिक और ट्रेलर लॉन्च इवेंट में स्पेशल गेस्ट के तौर पर मौजूद थे। इवेंट की गेस्ट लिस्ट में कमल हासन के साथ-साथ फिल्म की पूरी स्टार कास्ट भी मौजूद थी। ऐश्वर्या इतने लंबे समय के बाद रजनीकांत के साथ मिलकर बेहद खुश नजर आईं। 

Ponniyin Selvan Trailer Launch: Aishwarya Rai touched Rajinikanth feet at movie event
ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया

ऐश्वर्या का रजनीकांत के पैर छूने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। एक फैन पेज से इसे ट्विटर पर शेयर किया गया है। आपको बता दें कि ऐश्वर्या भी लंबे समय बाद किसी फिल्म के इवेंट में नजर आईं। अपनी चहेती अदाकारा को देखना फैंस के लिए भी खास मौका था। इवेंट में ऐश्वर्या काले रंग के कुर्ते सलवार और दुपट्टे में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। इस इवेंट के जारी एक वीडियो में ऐश्वर्या को 'पोन्नियिन सेलवन' के निर्देशक मणिरत्नम से मिलने के लिए दौड़ते हुए देखा जा सकता है। निर्देशक ने भी ऐश्वर्या को गले से लगाकर उनकी पीठ थपथपाई। बता दें मणिरत्नम ने वर्ष 1997 में अपनी पहली फिल्म 'इरुवर' के साथ ऐश्वर्या को लॉन्च किया था। दोनों ने 'रावण' और 'गुरु' जैसी शानदार फिल्मों में साथ काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ponniyin Selvan Trailer Launch: Aishwarya Rai touched Rajinikanth feet at movie event
'पोन्नियन सेल्वन' के सेट से सामने आई ऐश्वर्या राय की तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

ट्रेलर लॉन्च इवेंट में ऐश्वर्या ने मणिरत्नम को अपना गुरु बताया। इस दौरान ऐश ने मणिरत्नम की खूब तारीफ की और कहा, 'पैशन, कमिटमेंट, समर्पण और फोकस ये सभी मैंने आपसे सीखे हैं। ऐश्वर्या ने आगे रजनीकांत और कमल हासन को शुक्रिया अदा करते हुए कहा, 'रजनी और कमल सर आप दोनों को यहां होना एक ड्रीम मोमेंट है। हम आपके स्टूडेंट हैं, फैन हैं और हमेशा रहेंगे।' आपको बता दें कि 'पोन्नियन सेल्वन' में ऐश्वर्या राय डबल रोल में हैं। आपको बता दें कि फिल्म 'पोन्नियन सेल्वन' 10वीं शताब्दी के दौरान चोल साम्राज्य के संघर्ष की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय अहम किरदार अदा कर रही हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed