फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी के 15 दिन बाद मीडिया के सामने आईं पूजा बत्रा, चूड़ा पहन नवाब शाह के साथ ऐसे दिए पोज

Sat, 20 Jul 2019 01:38 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 20 Jul 2019 01:38 PM IST
विज्ञापन
pooja batra and nawab shah dinner party for close friends
pooja batra, nawab shah - फोटो : amar ujala

पूजा बत्रा ने एक्टर नवाब शाह के साथ गुपचुप तरीके से 4 जुलाई को शादी कर ली थी। दोनों ने सोशल मीडिया पर शादी की जानकारी दी थी। अब शादी के 15 दिन बार पूजा ने दोस्तों और करीबियों के लिए एक डिनर पार्टी का आयोजन किया।

pooja batra and nawab shah dinner party for close friends
pooja batra, nawab shah - फोटो : amar ujala

इस दौरान पूजा ने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी थी जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। पूजा ने हाथ में चूड़ा पहन रखा था और लाल रंग का बैग कैरी किया। वहीं नवाब शाह ने चेक शर्ट और जींस पहना था। 

pooja batra and nawab shah dinner party for close friends
Sumona Chakravarti - फोटो : amar ujala

पूजा बत्रा की इस डिनर पार्टी में एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती पहुंची थीं। सुमोना फ्लोरल ड्रेस पहने हुए स्पॉट हुईं। वहीं पति शकील लदाक के साथ अमृता अरोड़ा और फिल्म डायरेक्टर राजीव राय भी देखे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
pooja batra and nawab shah dinner party for close friends
amrita arora - फोटो : amar ujala

5 महीने तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद पूजा और नवाब ने शादी करने का फैसला लिया। शादी के बाद ये पहली बार है जब कपल पब्लिकली सामने आया है। नवाब और पूजा ने अपनी शादी को कबूलते हुए बयान जारी किया था। पूजा ने बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा, 'हां हमने शादी कर ली है। हमने दिल्ली में शादी की थी। शादी में सिर्फ परिवार के लोग ही शामिल थे। मेरे दोस्त मुझसे पूछते थे कि हम शादी में देरी क्यों कर रहे हैं। मैं हवा के साथ बहना चाहती थी लेकिन फिर मुझे लगा कि नवाब ही वो शख्स हैं जिनके साथ मैं अपनी पूरी जिंदगी बिता सकती हूं।'

विज्ञापन
pooja batra and nawab shah dinner party for close friends
pooja batra - फोटो : amar ujala

पूजा ने आगे बताया, 'हमारे रिलेशन के शुरुआती दिनों में नवाब मुझे एयरपोर्ट पर लेने आए थे। उसी समय वो मुझे शादी के लिए प्रपोज करना चाहते थे लेकिन नर्वस हो गए और उसने ये आइडिया छोड़ दिया। फिर उन्होंने मुझे दिल्ली में प्रपोज किया। इसके बाद वो अपने पैरेंट्स के साथ मेरे परिवारवालों से मिलने के लिए घर आए।' शादी के बाद पूजा और नवाब हनीमून के लिए गोवा गए थे। वहां की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed