बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बत्रा ने पति नवाब शाह के साथ एक बोल्ड तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में पूजा राल रंग की बिकिनी में पोज देती दिख रहीं हैं तो वहीं उनके पति डार्क शेड ग्लासेस में शर्टलेस नजर आ रहे हैं। पूजा और नवाब की हॉट केमेस्ट्री इस तस्वीर में आपको साफ देखने को मिलेगी।
शर्टलेस पति के साथ पूजा बत्रा की रोमांटिक तस्वीर वायरल, रेड बिकिनी पहन दे रहीं पोज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूजा और नवाब की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए पूजा ने लिखा- 'क्योंकि आप सबने इसके लिए हां कहा है इसलिए मैं इसे पोस्ट कर रही हूं, मैं कर रही हूं।'। फैंस इस तस्वीर पर कमेंट कर पूजा के लुक की तारीफ कर रहे हैं। खैर ये पहली बार नहीं है जब पूजा ने ऐसी तस्वीरें शेयर की हों। इससे पहले भी वह अपने पति नवाब शाह के साथ बोल्ड और खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
नवाब शाह और पूजा ने चार जुलाई को दिल्ली में शादी रचाई थी। यह शादी काफी निजी थी। इसमें नवाब और पूजा के करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए थे। पूजा बत्रा ने एक मीडिया इंटरव्यू में अपनी शादी की जानकारी दी थी। शादी पर बात करते हुए नवाब शाह ने बताया था- 'मैंने उसे उसके परिवारवालों के सामने ही प्रपोज किया था। मैंने पहले से कुछ प्लान नहीं किया था, ये बस हो गया। हम दोनों के लिए ये बहुत खूबसूरत पल था। जब आपको पता है कि वो शख्स आपके लिए ही बना है तो जिंदगी जीने की हिम्मत और बढ़ जाती है।'
पढ़ें- प्लास्टिक सर्जरी करवा करियर बर्बाद कर चुकीं कोएना मित्रा बोलीं- 'जीवन की सबसे बड़ी गलती...'
बता दें कि ये पूजा की दूसरी शादी है। पूजा ने साल 2002 में सर्जन डॉक्टर सोनू अहलूवालिया से शादी की थी और अमेरिका जाकर बस गई थीं। नौ साल बाद दोनों का तलाक हो गया। अपने तलाक को लेकर पूजा ने कहा था, 'मेरी जिंदगी बहुत मुश्किलों से गुजरी है। आठ साल की शादी में मैं निगेटिव एनर्जी से घिरी रही। डिवॉर्स लेना मेरे लिए जरूरी हो गया था।' शादी टूटने के बाद पूजा ने प्यार को एक मौका दिया था। इस बात की जानकारी पूजा ने साल 2016 में दिए एक इंटरव्यू में दी थी।