फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दबंग 3 को अभी से प्रमोट करेंगे सलमान, दीपिका को क्यों याद आए शाहरुख, बॉलीवुड की पांच खबरें

Tue, 01 Oct 2019 05:59 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 01 Oct 2019 05:59 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan Dabangg 3 promo video to Deepika Padukone tweet for Shah rukh Khan five bollywood news
Deepika Padukone and Salman Khan - फोटो : file photo

सलमान खान ने अनोखे अंदाज में शुरू किया दबंग 3 प्रमोशन, सोशल मीडिया पर बदला नाम


अभिनेता सलमान खान जल्द अपनी सुपरहिट सीरीज दबंग के तीसरे सीक्वल में दिखाई देंगे। दर्शक उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इतनी ही नहीं दबंग 3 के लिए सलमान खान ने अभी से प्रमोशन करना शुरू कर दिया है। उन्होंने ट्विटर पर अपना नाम सलमान खान से बदलकर दबंग के किरदार चुलबुल पांडे के नाम पर कर लिया है। इतना ही नहीं सलमान खान ने ट्विटर पर दबंग 3 का प्रमोशन करते हुए मजेदार वीडियो भी साझा किया। इस वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 
 

 

Salman Khan Dabangg 3 promo video to Deepika Padukone tweet for Shah rukh Khan five bollywood news
aamna sharif - फोटो : file photo
कमौलिका का जहर लेकर लौटी आमना शरीफ
अपने खूंखार इरादों के साथ लौट रही हैं कोमोलिका। स्टार प्लस के हिट शो ' कसौटी जिंदगी की ' में अनुराग और प्रेरणा की जिंदगी में एक बार फिर तबाही मचाने को तैयार हैं टीवी की सबसे लोकप्रिय वैम्प। स्टार प्लस की तरफ से इंस्टाग्राम पर एक प्रोमो शेयर किया गया है । प्रोमो में प्रेरणा और अनुराग की जिंदगी में खुशियां दिखाई गई हैं, लेकिन दूसरी तरफ प्रोमो  में अस्पताल को दिखाया है जिसमें कोमोलिका के चेहरे को दर्शकों के सामने रखते हैं। हिना खान (hina khan)को रिप्लेस करने वाली कोई और नहीं  'कहीं तो होगा ' फेम आमना शरीफ( aamna sharif) हैं। शो की प्रॉड्यूसर एकता कपूर ने अपनी पुरानी साथी के साथ काम करने की खुशी जताई है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

She's back! More dangerous. More vengeful. More edgy. #KasautiiZindagiiKay, 10th Oct at 8pm on StarPlus and Hotstar: bit.ly/KZKHotstar @iam_ejf @the_parthsamthaan @aamnasharifofficial

A post shared by StarPlus (@starplus) on

Salman Khan Dabangg 3 promo video to Deepika Padukone tweet for Shah rukh Khan five bollywood news
twinkle khanna - फोटो : file photo

ट्विंकल खन्ना की वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनी को इंस्टाग्राम का साथ, कंटेंट को इंस्टाग्राम पर भी देख पाएंगे
ट्विंकल खन्ना(Twinkle khanna)ने अपनी खुद की वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनी शुरू की है, जिसमें अब ट्विंकल को इंस्टाग्राम का साथ मिल गया है। इंस्टाग्राम  की तरफ से कहा गया है कि ट्विंकल की कंपनी ट्वीक(Tweak) के कंटेट को पहले 48 घंटों के लिए इंस्टाग्राम के यूजर्स को दिखाया जायेगा। ट्विंकल खन्ना  ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी कंपनी में सेक्स एड्यूकेशन, महिलाओं की सेहत और आर्थिक रूप से आजादी  के विषयों को दिखाने वाले शो को जगह मिलेगी। भारत में तेजी से बढ़ रहे ऑनलाइन कंटेंट की मांग और लोकप्रियता को देखते हुए ट्विंकल ने इस प्लेटफॉर्म पर आने का फैसला लिया है, जिससे वह ज्यादा से ज्यादा लोगों में जागरूकता फैला सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan Dabangg 3 promo video to Deepika Padukone tweet for Shah rukh Khan five bollywood news
सैफ अली खान और करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया

पहली बार करीना के शो में पुरुष, जाने कौन है यह लक्की.....
करीना कपूर (kareena kapoor) अपने रेडियो के ' शो व्हाट वुमन वॉन्ट'  (what women want) के दूसरे सीजन के साथ एक बार फिर आ रही हैं। इस बार शो में पहली बार कोई पुरुष दिखाई देगा। शो के पहले ऐपिसोड की शूटिंग हो चुकी है। करीना के पहले मेहमान कोई और नहीं सैफ अली खान(saif ali khan)हैं। शो के पहले ऐपिसोड की शूटिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैली हुईं हैं। करीना और सैफ दोनो ही एक साथ बहुत ही क्यूट नजर आ रहे हैं। हमेशा की तरह ही करीना अपने ड्रेसिंग सेंस की वजह से तारीफ बटोर रहीं हैं। वहीं सैफ भी कुछ कम नहीं लग रहे हैं। यह पहली बार है कि कोई पुरुष करीना के शो का हिस्सा बना है। इससे पहले पिछले सीजन में जब सानिया मिर्जा के साथ करीना शूट कर रही थी उस वक्त भी सैफ ने फोन पर करीना से बात की थी। ऐसे में मेहमान के तौर पर सैफ और करीना की जोड़ी जरूर धमाल मचायेगी।

विज्ञापन
Salman Khan Dabangg 3 promo video to Deepika Padukone tweet for Shah rukh Khan five bollywood news
शाहरुख खान और दीपिका पाडुकोण - फोटो : file photo
कॉल ना करने पर दीपिका पादुकोण ने की शाहरुख को शिकायत
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah rukh Khan) को उन्हें फोन ना करने पर शिकायत की है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए शाहरुख खान को ये शिकायत की है। दरअसल शाहरुख खान ने ट्विटर पर अपनी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर पर दीपिका पादुकोण ने कमेंट करते हुए लिखा- हैल्लो, आप मुझे कॉल करने वाले थे। दीपिका के इस कमेंट पर कई सोशल मीडिया यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed